राष्ट्रीय

फ़रवरी 6, 2026 1:01 अपराह्न

views 9

भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता दोनों पक्षों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव: डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता दोनों पक्षों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव है। नई दिल्ली में भारत-यूरोपीय संघ मंच के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री जयशंकर ने सुरक्षा, रक्षा, जलवायु और प्रौद्योगिकी सहित अपार संभावनाओं वाले अन्य आयामों पर भी प्रकाश डाला।...

फ़रवरी 6, 2026 11:08 पूर्वाह्न

views 59

आंध्र प्रदेश में मछलीपत्तनम बंदरगाह के लिए 6-लेन वाली संपर्क सड़क के निर्माण को मंजूरी

केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश में मछलीपत्तनम बंदरगाह के लिए 573 करोड़ रुपये की लागत से 6-लेन वाली संपर्क सड़क के निर्माण को मंजूरी दे दी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में इसकी घोषणा की। उप-मुख्यमंत्री के. पवन कल्याण ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्‍वागत किया है...

फ़रवरी 6, 2026 11:05 पूर्वाह्न

views 50

देश के ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाना सरकार की प्राथमिकता है: रणधीर जायसवाल

भारत सरकार ने कहा है कि देश की एक अरब चालीस करोड़ जनता की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कल नई दिल्ली में कहा कि  देश के ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाना सरकार की प्राथमिकता है।     श्री जायसवाल ने कहा कि वेनेजुएला व्यापार और न...

फ़रवरी 6, 2026 11:03 पूर्वाह्न

views 102

शनिवार से दो दिवसीय मलेशिया दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल से दो दिन के मलेशिया दौरे पर जा रहे हैं। इसका उद्देश्‍य व्‍यापार, निवेश, ऊर्जा और नौवहन सुरक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करना है। श्री मोदी की यह यात्रा मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर हो रही है। विदेश मंत्रालय में पूर्वी मामल...

फ़रवरी 6, 2026 10:55 पूर्वाह्न

views 45

आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अनुमान

आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में दिन के समय घना कोहरा छाया रहेगा।   हिमाचल प्रदेश में भी कल तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। अगले दो दिनों में पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 ड...

फ़रवरी 6, 2026 10:42 पूर्वाह्न

views 126

सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी आज चेन्नई में तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि से करेंगे मुलाक़ात

सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी आज चेन्नई में तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाक़ात करेंगे। श्री हर्मिनी कल भारत की  यात्रा पर चेन्नई पहुंचे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्वर्ण जयंती के अवसर पर हो रही है। पांच दिन की यात्रा के दौरान, श्री हर्मिनी मुंबई में महाराष्ट्र ...

फ़रवरी 6, 2026 2:25 अपराह्न

views 108

आर.बी.आई. ने रेपो दर में नहीं किया कोई बदलाव

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई.) ने रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया है। इसे मौजूदा 5.25 प्रतिशत पर बनाये रखने का निर्णय लिया गया है। चालू वित्त वर्ष के लिए छठी और अंतिम द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने कहा है कि मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से ये ...

फ़रवरी 6, 2026 10:32 पूर्वाह्न

views 35

केंद्र, नागालैंड सरकार और पूर्वी नागालैंड पीपुल्‍स ऑर्गेनाइजेशन ने एक समझौते पर किए हस्‍ताक्षर

फ्रंटियर नागालैंड टेरिटोरियल अथॉरिटी के गठन के लिए केंद्र, नागालैंड सरकार और पूर्वी नागालैंड पीपुल्‍स ऑर्गेनाइजेशन (ई.एन.पी.ओ.) ने एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं। ई.एन.पी.ओ. नागालैंड के छह पूर्वी जिलों की आठ मान्यता-प्राप्त नागा जनजातियों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था है।     गृहमंत्री अमित शाह ...

फ़रवरी 6, 2026 8:24 पूर्वाह्न

views 113

आज जम्मू में सीमा सुरक्षा की समीक्षा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह आज जम्मू में सीमा सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। गृहमंत्री कल रात दो दिन के दौरे पर जम्मू पहुंचे। वे सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलेंगे और समग्र कानून-व्यवस्था की स्थिति का मूल्यांकन तथा वर्तमान विकास परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करेंगे।     गृहमंत्री आज कठुआ जिले के...

फ़रवरी 6, 2026 8:07 पूर्वाह्न

views 65

भारत की डिजिटल क्रांति सुरक्षित, समावेशी और सशक्‍त: एस. कृष्‍णन

इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस. कृष्‍णन ने कहा है कि भारत की डिजिटल क्रांति सुरक्षित, समावेशी और सशक्‍त है। कल नई दिल्‍ली में संवाददाता सम्‍मेलन में उन्‍होंने कहा कि इंटरनेट कॉर्पोरेशन फॉर असाइन्‍ड् नेम्‍स एण्‍ड नंबर्स-आईकैन की प्रस्तावित बैठक इंटरनेट  से जुड़े सभी पक्षों को साथ लेकर च...