राष्ट्रीय

अक्टूबर 17, 2024 5:29 अपराह्न

views 37

राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2024 का मसौदा, देश में मजबूत और पारदर्शी खेल प्रशासन संरचना स्थापित करने की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम- केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

  केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2024 का मसौदा, देश में मजबूत और पारदर्शी खेल प्रशासन संरचना स्थापित करने की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम है।  इस मसौदा विधेयक पर विचार-विमर्श के लिए आज नई दिल्ली में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्‍होंने इस बा...

अक्टूबर 17, 2024 5:22 अपराह्न

views 31

केरल के तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देश के पहले स्व-संचालित इनडोर वायु गुणवत्ता मॉनिटर, पवना चित्रा का अनावरण

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज केरल के तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देश के पहले स्व-संचालित इनडोर वायु गुणवत्ता मॉनिटर, पवना चित्रा का अनावरण किया। सीएसआईआर-एनआईआईएसटी द्वारा विकसित पवना चित्रा प्रौद्योगिकी, परंपरा और कला का एक शक्तिशाली मिश्रण है। यह स्वदेशी इनडोर सौ...

अक्टूबर 17, 2024 5:16 अपराह्न

views 35

इंडिया इंटरनेशनल सेंटर-आईआईसी का 20वां वार्षिक उत्‍सव -आईआईसी अनुभव-कला का उत्‍सव,  कल से नई दिल्‍ली में  होगा

    इंडिया इंटरनेशनल सेंटर-आईआईसी का 20वां वार्षिक उत्‍सव -आईआईसी अनुभव-कला का उत्‍सव,  कल से नई दिल्‍ली में  होगा। पांच दिन के इस आयोजन का विषय है ''कल्‍पवृक्ष-राष्‍ट्रवादी आंदोलन, स्‍वतंत्रता और पहचान।'' इसमें भारत के राष्‍ट्रवादी आंदोलन की रूपरेखा पर मंथन होगा।  इसने देश की पहचान को आका...

अक्टूबर 17, 2024 1:58 अपराह्न

views 16

केरल, कर्नाटक, माहे और लक्षद्वीप में अगले चार से पांच दिनों तक हो सकती है तेज वर्षा: मौसम विभाग

मौसम विभाग का कहना है कि केरल, कर्नाटक, माहे और लक्षद्वीप में अगले चार से पांच दिनों तक तेज वर्षा सकते हैं। विभाग का यह भी अनुमान है कि तमिलनाडु, गोवा, मध्‍य महाराष्‍ट्र, पुदुचेरी, तटवर्ती आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में भी इस हफ्ते हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है। विभाग ने कहा है कि उत्‍तर-पश्चिमी, प...

अक्टूबर 17, 2024 1:57 अपराह्न

views 17

नई दिल्ली: लेखांकन और रिपोर्टिंग के बदलते परिदृश्य पर किया गया राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

लेखांकन और रिपोर्टिंग के बदलते परिदृश्य पर आज नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसका विषय वैश्विक मानकों और सर्वोत्तम कार्य प्रणाली पर चर्चा करना था। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. अजय भूषण प्रसाद पांडे ने लेखांकन और रिपोर्टिंग की भारतीय आवश...

अक्टूबर 17, 2024 1:55 अपराह्न

views 34

इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2024 में डिजिटल इंडिया नवाचार क्षेत्र पर सरकार ने की मंडप की स्‍थापना

सरकार ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में डिजिटल इंडिया नवाचार क्षेत्र पर एक मंडप की स्‍थापना की है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 15 अक्‍टूबर को भारत मंडपम में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 8वें संस्‍करण का उद्घाटन किया था। इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि इस मंडप का उद्देश्‍य ...

अक्टूबर 17, 2024 1:49 अपराह्न

views 18

तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में मलावी पहुंचीं राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मु

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में आज मलावी पहुंच गई हैं। किसी भारतीय राष्‍ट्रपति की मलावी की यह पहली यात्रा है। मलावी पहुंचने पर राष्‍ट्रपति का भव्‍य और पारंपरिक स्‍वागत किया गया। तीन दिन के मलावी प्रवास के दौरान राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का द्विपक्षीय...

अक्टूबर 17, 2024 1:47 अपराह्न

views 15

मलेशिया से ली गई तकनीक से पुल और मेट्रो निर्माण लागत 25 प्रतिशत तक कम करने पर काम कर रही सरकार: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

सरकार मलेशिया से ली गई अल्‍ट्रा एन्‍फोर्समेंट कंक्रीट तकनीक के जरिए पुल और मेट्रो निर्माण की लागत को 25 प्रतिशत तक कम करने पर काम कर रही है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्‍ली में नीति आयोग द्वारा अयोजित अंतरराष्‍ट्रीय मेथनॉल सम्‍मेलन के उद्घाटन के दौरान ये बात कही। श्री गडकरी ...

अक्टूबर 17, 2024 1:44 अपराह्न

views 12

लोगों तक सही सूचना और गुणवत्‍तापूर्ण सामग्री का प्रसारण करना प्रसारकों की बड़ी जिम्‍मेदारी: केन्‍द्रीय सूचना और प्रसारण राज्‍य मंत्री डॉ0 एल मुरूगन

केन्‍द्रीय सूचना और प्रसारण राज्‍य मंत्री डॉ0 एल मुरूगन ने कहा है कि लोगों तक सही सूचना और गुणवत्‍तापूर्ण सामग्री का प्रसारण करना प्रसारकों की एक बड़ी जिम्‍मेदारी है। डॉ0 मुरूगन ने आज नई दिल्‍ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस में प्रसारण क्षेत्र में उभरते साधनों और प्रौद्योगिकियों पर आयोजित एक संगोष्‍ठी...

अक्टूबर 17, 2024 1:29 अपराह्न

views 26

शनिवार को राजस्‍थान के सीकर में एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को राजस्‍थान के सीकर में एक दिन के दौरे पर होंगे। इस यात्रा के दौरान उपराष्‍ट्रपति सीकर में शोभासरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के रजत जयंती वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।