राष्ट्रीय

अप्रैल 3, 2025 4:35 अपराह्न

views 8

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा और अमरीका द्वारा भारत पर लगाए गए जवाबी शुल्क का मुद्दा उठाया

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा और अमरीका द्वारा भारत पर लगाए गए जवाबी शुल्क का मुद्दा उठाया। शून्यकाल के दौरान मुद्दे उठाते हुए श्री गांधी ने कहा कि यथास्थिति बनी रहनी चाहिए और भारत को उसकी जमीन वापस मिलनी चाहिए। जवाबी शुल्क पर श्री गांधी ने कहा कि इस फ...

अप्रैल 3, 2025 4:33 अपराह्न

views 27

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक से माउंट एवरेस्ट और माउंट कंचनजंगा के लिए अभियानों को हरी झंडी दिखाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक से माउंट एवरेस्ट और माउंट कंचनजंगा के लिए अभियानों को हरी झंडी दिखाई। पर्वतारोहियों से बातचीत करते हुए, श्री सिंह ने उनके साहस, समर्पण और दृढ़ संकल्प की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये अभियान युवाओं को प्रेरित करेंगे।      भारतीय स...

अप्रैल 3, 2025 4:32 अपराह्न

views 31

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैंकॉक में, थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैतोंगतान शिनवातअ के साथ वार्ता कर रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैंकॉक में, थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैतोंगतान शिनवातअ के साथ वार्ता कर रहे हैं। दोनों नेताओं से द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की प्रगति की समीक्षा करने और भारत-थाईलैंड द्विपक्षीय साझेदारी को और अधिक गतिशील बनाने की उम्मीद है। वे क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर विचारों ...

अप्रैल 3, 2025 2:17 अपराह्न

views 11

मौसम विभाग ने आज अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान में वृद्धि...

अप्रैल 3, 2025 2:16 अपराह्न

views 32

वित्‍त मंत्रालय ने सरकारी बचत संवर्धन सामान्‍य नियम-2018 में संशोधन को अधिसूचित किया

  वित्‍त मंत्रालय ने सरकारी बचत संवर्धन सामान्‍य नियम-2018 में संशोधन को अधिसूचित कर दिया है। इस‍के तहत सार्वजनिक भविष्‍य निधि-पीपीएफ खातों के लिए नामित व्‍यक्तियों में किसी तरह के बदलाव पर लगने वाला शुल्‍क हटाया गया है। वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने आज एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि सरकारी ब...

अप्रैल 3, 2025 2:05 अपराह्न

views 39

हैदराबाद में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की घटना पर केंद्र ने तेलंगाना सरकार से मांगी रिपोर्ट

  केंद्र ने हैदराबाद में हाल ही में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की घटना पर तेलंगाना सरकार से रिपोर्ट मांगी है। उसने राज्य के मुख्य सचिव से मामले में तथ्यात्मक रिपोर्ट भेजने को कहा है। आज प्रश्नकाल के दौरान राज्यसभा में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा क...

अप्रैल 3, 2025 2:02 अपराह्न

views 15

अमरीका द्वारा पारस्परिक टैरिफ लगाने के प्रभाव का विश्लेषण और आकलन किया जाएगा: वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी 

    वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत सहित कई देशों के लिए 26 प्रतिशत पारस्परिक टैरिफ के फैसले के प्रभाव का विश्लेषण और आकलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए उपायों को निर्धारित करेगी। श्री चौधरी ने नई दिल्ली में 'प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पेंशन अनु...

अप्रैल 3, 2025 1:56 अपराह्न

views 21

वक्‍फ संशोधन विधेयक 2025 के लोकसभा में पारित होने का देश भर में किया गया स्‍वागत‍

    वक्‍फ संशोधन विधेयक-2025 के कल लोकसभा में पारित होने के बाद देश भर में प्रमुख नेताओं ने इसका स्‍वागत‍ किया है। कानून क्षेत्र से लेकर प्रबुद्ध समूहों के विशेषज्ञों ने इसका समर्थन करते हुए कहा है कि यह विधेयक भ्रष्‍टाचार के कथित मामलों, कुप्रशासन तथा न्‍यायिक निगरानी के अभाव के कारण केन्‍द्र और रा...

अप्रैल 3, 2025 1:49 अपराह्न

views 34

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा लगाए गए आरोप के विरोध में विपक्षी सदस्यों ने किया वॉकआउट

      राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों ने आज विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा लगाए गए भूमि हड़पने के आरोप का विरोध करते हुए सदन से वॉकआउट किया। आज सुबह जब राज्‍यसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो श्री खड़गे ने कहा कि भाजपा नेता ने उनके खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए हैं, ज...

अप्रैल 3, 2025 1:43 अपराह्न

views 46

गरीब मुसलमानों और महिलाओं के हित में है वक्फ संशोधन विधेयक 2025: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

  वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने विपक्षी नेताओं पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह विधेयक मुसलमानों के खिलाफ नहीं है। संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए श्री पासवान ने कहा कि यह विधेयक गरीब मुसलमानों और महिलाओं के हित में...