अप्रैल 26, 2026 9:29 पूर्वाह्न

printer

महाराष्‍ट्र के अधिकांश क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में

महाराष्‍ट्र के अधिकांश क्षेत्र तेज़ लू की चपेट में है। राज्‍य में तापमान 32 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्‍य महाराष्‍ट्र समेत अनेक क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने महाराष्‍ट्र के ठाणे, मुंबई, रायगढ़ और रत्‍नागिरी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

लंबे समय से जारी अत्‍याधिक गर्मी के कारण लोगों को बेचैनी हो रही है। प्रशासन ने लोगों को आवश्‍यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।