अप्रैल 26, 2026 1:49 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए राजनीतिक सरगर्मी चरम पर

पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है।
 
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी आज बनगाँव में ठाकुरनगर में रैली कर रहे हैं। वे एक अन्य रैली हुगली के हरिपाल में करेंगे। श्री मोदी उत्तरी कोलकाता के ठनठनिया कालीबाड़ी में शाम को प्रार्थना करेंगे और बीके पाल एवेन्यू से खन्ना क्रॉसिंग तक रोड-शो करेंगे।
 
भाजपा नेता अमित शाह तेहट्ट, नदिया और अनुलिया में रैली करेंगे। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा कोलकाता के भातार, पूर्वी बर्द्धमान और बेहाला पश्चिम में रोड-शो कर रहे हैं।
 
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी चिनार पार्क से जोड़ामंदिर अंडरपास तक जुलूस करेंगे।
 
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बैनर्जी के आज अपने निर्वाचन-क्षेत्र भवानीपुर में कई कार्यक्रम हैं। पार्टी महासचिव अभिषेक बैनर्जी पश्चिम मगराहाट में एक रैली करेंगे और फलता में एक मार्च में भी शामिल होंगे।
 
सीपीआई (एम) के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम और वरिष्ठ नेता वृंदा करात पानीहाटी और खड़दह की रैलियों में शामिल होंगी।