राष्ट्रीय

मई 20, 2025 11:53 पूर्वाह्न

views 21

राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने मुंबई में महायुति सरकार के मंत्री के रूप में शपथ ली

महाराष्‍ट्र में आज राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने मुंबई में महायुति सरकार के मंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने राजभवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपस्...

मई 20, 2025 10:48 पूर्वाह्न

views 33

भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच सकारात्मक चर्चा हुई

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अपने सहयोगी अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड विलियम लुटनिक के साथ सकारात्मक चर्चा की है। यह बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देश इस साल अक्टूबर तक व्यापार समझौते के पह...

मई 20, 2025 10:39 पूर्वाह्न

views 649

पाकिस्तान लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के सरगनाओं को भारत को सौंपे: इज़राइल में भारत के राजदूत जे पी सिंह

इज़राइल में भारत के राजदूत जे पी सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान द्वारा इस्लामी आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के सरगनाओं को भारत को सौंपने का सही समय आ गया है। इज़राइल के टीवी चैनल पर एक साक्षात्कार में, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के ये आतंकी संगठन भारत पर कई हमलों में शामिल रहे हैं, जि...

मई 20, 2025 10:32 पूर्वाह्न

views 24

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से हैदराबाद में पुनर्विकसित बेगमपेट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बृहस्‍पतिवार को हैदराबाद में पुर्नविकसित बेगमपेट रेलवे स्‍टेशन का वर्चुअल माध्‍यम से उद्घाटन करेंगे। यह भारत में 103 अमृत भारत स्‍टेशनों के उद्घाटन का हिस्‍सा है। तेलंगाना में करीम नगर और वारंगल स्‍टेशनों को भी जनता के लिए खोल दिया जाएगा।   बेगमपेट रेलवे स्‍टेशन को आ...

मई 20, 2025 8:44 पूर्वाह्न

views 33

लोकतंत्र के अस्तित्व और विकास के लिए एक मजबूत न्यायिक प्रणाली आवश्यक: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि लोकतंत्र के अस्तित्व और विकास के लिए एक मजबूत न्यायिक प्रणाली आवश्यक है। नई दिल्ली में कल शाम एक पुस्तक विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि दुनिया भर में जांच कार्य कार्यपालिका के दायरे में आता है और उस पर निर्णय लेना न्यायपालिका की जिम्‍मेदार...

मई 20, 2025 8:41 पूर्वाह्न

views 24

सरकार ने नये ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया पोर्टल का शुभारंभ किया

गृह मंत्री अमित शाह ने कल नई दिल्ली में नए ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया-ओसीआई पोर्टल का शुभारंभ किया। नया पोर्टल मौजूदा 50 लाख से अधिक ओसीआई कार्डधारकों और नए उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर कार्यक्षमता, उन्नत सुरक्षा और अनुकूल अनुभव प्रदान करेगा। इस अवसर पर गृह मंत्री ने कहा कि भारत ओसीआई कार्डधारकों को विश्व...

मई 20, 2025 8:42 पूर्वाह्न

views 25

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने नीदरलैंड के हेग में रणनीतिक विशेषज्ञों के साथ की बैठक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा करने और आतंकवाद के खिलाफ कतई बर्दाश्‍त न करने की नीति का समर्थन करने के लिए नीदरलैंड्स की सराहना की है। डॉ. जयशंकर ने कल हेग में नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री कैस्पर वेल्डकैंप के साथ चर्चा के दौरान यह टिप्‍पणी की। वे नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी की छ...

मई 20, 2025 7:45 पूर्वाह्न

views 18

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली में वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली में कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और आईसीएआर संस्थानों के निदेशकों के वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन का विषय है 'समेकित कार्रवाई: 2047 तक विकसित भारत के लिए कृषि अनुसंधान, शिक्षा और विस्तार को आकार देना।' कार्यक्रम के दौरान, ...

मई 20, 2025 7:42 पूर्वाह्न

views 12

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया पोर्टल की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया-ओसीआईपोर्टल की सराहना की है।  सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि उन्नत सुविधाओं और बेहतर कार्यक्षमता के साथ नया ओसीआई पोर्टल नागरिक अनुकूल डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

मई 20, 2025 7:29 पूर्वाह्न

views 20

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज तीन दिवसीय गोवा दौरे पर रवाना होंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज गोवा की तीन दिन की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वे कल मोरमुगाओ बंदरगाह की नई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। उपराष्‍ट्रपति बंदरगाह प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत करेंगे। वे तटरक्षक बल के पोत पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी वार्ता करेंगे।   उपराष्...