मध्य प्रदेश

सितम्बर 8, 2023 3:01 अपराह्न

views 35

राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी

राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। बारिश से फसलों को लाभ हुआ है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक जेपी विश्वकर्मा ने बताया कि अगले तीन दिन तक प्रदेश में लगातार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान सात जिलों इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, धार, खरगोन,...

सितम्बर 8, 2023 2:58 अपराह्न

views 33

प्रदेश के साथ ही देश के सभी जिलों में 9 सितंबर को उपभोक्ता लोक अदालत होगी आयोजित

देश के सभी जिलों में 9 सितंबर को उपभोक्ता लोक अदालत आयोजित की जाएंगी। लोक अदालत के आयोजन के संबंध में मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने जानकारी दी है। लोक अदालत में राज्य उपभोक्ता आयोग भोपाल में विचाराधीन बैंकिंग, बीमा, विद्युत, चिकित्सा, टेलीफोन, कृषि, ऑटोमोबाइल, हाउसिंग, एयरलाइन्स ...

सितम्बर 8, 2023 2:52 अपराह्न

views 23

उज्जैन: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के दो साल होने पर 9 सितम्बर को राष्ट्रीय कार्यशाला तथा सम्मान समारोह का होगा आयोजन

म.प्र. में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के दो वर्ष पूर्ण होने पर 9 सितम्बर को उज्जैन में एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला तथा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित कार्यशाला में प्रदेश के शासकीय और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति, वरिष्ठ ...

सितम्बर 7, 2023 3:49 अपराह्न

views 24

प्रदेश में खेलों के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए प्रदेश में “खेलो एमपी यूथ गेम्स“ का हो रहा है आयोजन

प्रदेश में खेलों के प्रति युवाओं को जागरूक करने, खेल को सर्व सुलभ बनाने, ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान और उन्हें खेलों की तकनीकी पद्धति से प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रदेश में “खेलो एमपी यूथ गेम्स“ का आयोजन भी किया जाएगा। इस कड़ी में 12 से 28 सितम्बर तक प्रदेश में ...

सितम्बर 7, 2023 3:21 अपराह्न

views 25

प्रदेशभर में जन्माष्टमी को लेकर लोगों में भक्ति और आस्था दिखी

राजधानी समेत प्रदेशभर में जन्माष्टमी का पर्व भक्ति और आस्था के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का उल्लास राजधानी के मंदिरों में नजर आ रहा है। कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। उज्जैन के सांदीपनि आश्रम और बड़े गोपाल मंदिर में विशेष पूजा अर्चना...

सितम्बर 6, 2023 6:53 अपराह्न

views 24

केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस-2023 के राष्ट्रीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे

केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस-2023 के राष्ट्रीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। यह पहला मौका है कि “इंटरनेशनल-डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्ल्यू स्काईज’’ का राष्ट्रीय कार्यक्...

सितम्बर 6, 2023 6:50 अपराह्न

views 25

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज देश की पहली सोलर सिटी साँची का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज देश की पहली सोलर सिटी साँची का लोकार्पण किया। साँची सोलर सिटी में सालाना लगभग 13 हजार 747 टन कार्बन डाईआक्साईड के उत्सर्जन में कमी आएगी, जो कि लगभग 2 लाख से ज्यादा वयस्क वृक्षों के बराबर है। साथ ही शासन तथा नागरिकों के ऊर्जा संबंधी व्यय में सालाना लगभग 7 करोड़ रूपय...

सितम्बर 6, 2023 3:57 अपराह्न

views 22

खरगोन जिले की आकांक्षी जनपद पंचायत, भगवानपुरा की धूलकोट पंचायत प्रदेश में सबसे अधिक सरकारी आवास बनाने वाली पंचायत बनी

खरगोन जिले की आकांक्षी जनपद पंचायत, भगवानपुरा की धूलकोट पंचायत प्रदेश में सबसे अधिक सरकारी आवास बनाने वाली पंचायत बन गई है। यहाँ 1 हजार 667 आवास बनकर तैयार हो चुके हैं। जनजातीय बहुल क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र में कच्चे मकान ज्यादा थे। इस वजह से यहाँ प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति भी बड़ी संख्या म...

सितम्बर 6, 2023 3:52 अपराह्न

views 19

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग घर में रहकर भी कर सकेंगे

प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग घर में रहकर भी कर सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने आज भोपाल में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि घर से वोटिग के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वीडियोग्राफी भी कराई जा...

सितम्बर 6, 2023 3:45 अपराह्न

views 21

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जन अशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज खंडवा में जन अशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित पार्टी के कई नेता मौजूद थे।