अप्रैल 21, 2026 11:53 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है।  पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा। सभी प्रमुख दलों के नेता राज्य भर में रैलियां कर रहे हैं, चुनाव आयोग ने 48 घंटे की शांतिपूर्ण अवधि और ड्राई डे सहित सख्त नियम लागू किए हैं। अब तक के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस चरण में 3 करोड़ 60 लाख 77 हजार 171 मतदाता मतदान के पात्र हैं।

पात्र मतदाताओं की अंतिम सूची न्यायाधिकरणों द्वारा प्रस्तुत किए जाने के बाद इन आंकड़ों में संशोधन किया जाएगा। इस बीच, चुनाव आयोग ने मतदान से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पहले चरण के लिए 8,000 से अधिक बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

यहां केंद्रीय बलों, निगरानी टीमों और त्वरित प्रतिक्रिया इकाइयों की तैनाती बढ़ा दी गई है। अधिकारियों  ने कहा है कि इनका उद्देश्‍य का उद्देश्य स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना है। सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी निगरानी के आदेश दिए गए हैं और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कुछ क्षेत्रों को सील कर दिया गया है।