अप्रैल 21, 2026 6:46 पूर्वाह्न

printer

आज से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और जर्मनी के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी को और मजबूत करना है।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान दोनों देशों के बीच चल रही रक्षा सहयोग परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी और नए सहयोग के क्षेत्रों की पहचान की जाएगी। यात्रा के दौरान, श्री सिंह जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। बातचीत में रक्षा उद्योग सहयोग को बढ़ाने, सैन्य संबंधों को मजबूत करने और साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा ड्रोन जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

दोनों देशों के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग रणनीति और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के प्रशिक्षण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण समझौता होने की भी संभावना है। रक्षा मंत्री जर्मनी के रक्षा उद्योग के प्रमुख प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे, ताकि ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत संयुक्त विकास और सह-उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके।