मध्य प्रदेश

सितम्बर 9, 2023 4:23 अपराह्न

views 31

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में आज कई अहम फैसले लिए गए। अब प्रदेश में मॉब लिंचिंग पीड़ितों को सरकार 10 लाख रुपए तक मुआवजा देगी। इसके लिए मध्य प्रदेश मॉब लिंचिंग पीड़ित प्रतिकर योजना-2023 को  मंजूरी दी गई। घायलों के लिए 4 से 6 लाख रुपए का प्रावधान होगा। इसमें...

सितम्बर 9, 2023 4:15 अपराह्न

views 28

भोपाल में एनसीसी ने राष्ट्रव्यापी पुनीत सागर अभियान किया शुरू

जी 20 शिखर सम्मेलन के महत्वपूर्ण अवसर पर भोपाल में एनसीसी ने राष्ट्रव्यापी पुनीत सागर अभियान शुरू किया है, जिसमें जल निकायों को प्लस्टिक मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता अभियान शामिल है। एनसीसी की व्यवस्था के तहत पानी को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने के प्रति आम जनता को संवेदनशील बनाने के लिए 1 वॉकथान आज ...

सितम्बर 9, 2023 1:29 अपराह्न

views 26

प्रदेश में नेशनल लोक अदालत का होगा आयोजन

प्रदेश में आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा। राज्य में जिला स्तर पर आयोजित इन अदालतों में न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, चेक बाउंस के प्रकरण बैंक वसूली प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, विद्युत अधिनियम के प्रकरण, वैवाहिक विवाद के प्रकरण, भूमि अधिग्रहण के प्रकरण और सभी प्रकार के स...

सितम्बर 9, 2023 12:27 अपराह्न

views 30

मुख्यमंत्री ने मुरैना जिले की नगर पंचायत जौरा को नगरपालिका बनाने की घोषणा की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल मुरैना जिले की नगर पंचायत जौरा को नगरपालिका बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री जिले के सबलगढ़ और कैलारस में बहनों के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि बहनों के जीवन को बेहतर बनाना ही मेरा मकसद है। केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन...

सितम्बर 8, 2023 9:49 अपराह्न

views 24

मप्र राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग और प्रदेश के सभी जिला उपभोक्ता आयोग में कल शनिवार को लोक अदालत का होगा

मप्र राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग और  प्रदेश के सभी जिला उपभोक्ता आयोग में कल शनिवार को प्रदेश और जिला स्तर पर उपभोक्ता लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी आज आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति शान्तनु एस. केमकर ने दी। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के दौरान राज्य उपभोक्ता आयोग भोपाल में...

सितम्बर 8, 2023 9:47 अपराह्न

views 29

ग्वालियर: फूलबाग मैदान पर 10 सितम्बर को राज्य स्तरीय महिला हितग्राही सम्मेलन होगा आयोजित

ग्वालियर के फूलबाग मैदान पर 10 सितम्बर को राज्य स्तरीय महिला हितग्राही सम्मेलन आयोजित होगा। इस आयोजन में प्रदेश भर की महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत धनराशि भेजी जाएगी । मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ भी वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री इ...

सितम्बर 8, 2023 9:45 अपराह्न

views 23

प्रदेश में शीघ्र ही लागू होगी मुख्यमंत्री जन आवास योजना

प्रदेश में शीघ्र ही मुख्यमंत्री जन आवास योजना लागू की जा रही है। वो गरीब जिनके नाम प्रधानमंत्री आवास तथा आवास प्लस में शामिल नहीं हो सके हैं, उन्हें इस योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। आला अधिकारियों के साथ बैठक में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि इ...

सितम्बर 8, 2023 9:43 अपराह्न

views 21

राज्यपाल मंगुभाई पटेल को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन चैप्टर द्वारा किया जाएगा सम्मानित

राज्यपाल मंगुभाई पटेल को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन चैप्टर द्वारा सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल पटेल को 14 सितंबर को ब्रिटिश पार्लियामेंट लंदन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। लन्दन प्रवास के दौरान राज्यपाल पटेल फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। राज्यपाल 11 सितंबर ...

सितम्बर 8, 2023 9:41 अपराह्न

views 23

जबलपुर हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग का शिलान्यास 27 सितंबर को होगा

जबलपुर हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग का शिलान्यास 27 सितंबर को  होगा।  शिलान्यास कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी । कई राज्यों के चीफ जस्टिस भी जबलपुर आएंगे। राष्ट्रपति के जबलपुर दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जबलपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के ...

सितम्बर 8, 2023 9:39 अपराह्न

views 27

11 सितम्बर से मिशन इन्द्रधनुष अभियान का द्वितीय चरण होगा प्रारंभ

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 सितम्बर से मिशन इन्द्रधनुष अभियान का द्वितीय चरण प्रारंभ किया जाएगा जो 16 सितम्बर तक आयोजित होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अशोक बारंगा ने बताया कि राष्ट्रीय सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0अभियान के द्वितीय चरण में 1 हजार 570 टीकाकरण सत्र लगाए जाएंगे। जिसमें 0 से 5 वर...