अप्रैल 21, 2026 6:51 पूर्वाह्न

printer

आईपीएल: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स को 99 रनों से हराया

आईपीएल क्रिकेट में, मुंबई इंडियंस ने कल रात गुजरात टाइटन्स को 99 रनों से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेन्‍द्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए, मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए।

मुंबई की ओर से तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में 100 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। जवाब में, गुजरात टाइटन्‍स की टीम 15 ओवर और पांच गेंदों में 100 रन पर सिमट गई। तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आज शाम साढ़े सात बजे सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा।