झारखंड

जुलाई 8, 2024 2:50 अपराह्न

views 11

झारखंड विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र आज आहुत किया गया

झारखंड विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र आज आहुत किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विश्वास मत हासिल करना है। इसके बाद हेमंत सोरेन सरकार अपना मंत्रिमंडल विस्तार करेगी। राजभवन के बिरसा मंडप में दोपहर बाद हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल सहयोगी शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के मंत्र...

जुलाई 8, 2024 2:15 अपराह्न

views 5

झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन सरकार ने जीता विश्वास मत

झारखंड विधानसभा में आज हेमंत सोरेन सरकार ने विश्वास मत जीत लिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले गठबंधन के 45 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिस पर बहस हुई। मत विभाजन के दौरान विपक्...

जुलाई 8, 2024 12:45 अपराह्न

views 18

झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए एक घंटे का समय दिया गया

हेमंत सोरेन सरकार के शक्ति परीक्षण के लिए बुलाया गया झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज सुबह शुरू हुआ। मुख्यमंत्री सोरेन ने राज्य विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने चर्चा के लिए एक घंटे का समय दिया है। चर्चा के बाद मतों का विभाजन होगा। 48 वर्षीय हेमंत सोरेन न...

जुलाई 8, 2024 8:50 पूर्वाह्न

views 37

झारखंड विधानसभा में आज विश्वासमत साबित करेगी हेमंत सोरेन सरकार

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार आज विधानसभा में विश्वासमत साबित करेगी। इसके लिए दिन के 11 बजे से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी विधायकों को सदन में उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सहयोगी दल - कांग्रेस, राष्ट्रीय जन...

जुलाई 7, 2024 9:39 अपराह्न

views 16

गिरिडीह में आज भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया

गिरिडीह में आज भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। इस दौरान श्री मरांडी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वाहन किया।

जुलाई 7, 2024 9:38 अपराह्न

views 15

भारत निर्वाचन आयोग झारखंड विधानसभा की तैयारी में जुट गया

भारत निर्वाचन आयोग झारखंड विधानसभा की तैयारी में जुट गया है। आयोग की एक टीम 11 जुलाई को झारखंड के दौरे पर आ रही है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के0 रवि कुमार ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि आयोग की टीम दौरे के क्रम में द्वितीय मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेगी।   उन्होंने ...

जुलाई 7, 2024 9:38 अपराह्न

views 16

राज्य में मॉनसून गतिविधि सामान्य है

राज्य में मॉनसून गतिविधि सामान्य है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान दुमका के कुशियारी में सर्वाधिक एक सौ बारह मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी। राज्य के कुछ अन्य इलाकों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। बारिश का यह सिलसिला 13 जुलाई तक चलने की संभावना है। आज भी कुछ इलाकों में आंधी और वज्रपात की भी आ...

जुलाई 7, 2024 9:37 अपराह्न

views 15

तीन नये कानूनों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है

जामताड़ा जिले के प्रत्येक प्रखंडों में चरणबद्ध विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर तीन नये कानूनों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस कड़ी में आज नारायणपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर ग्रामीणों को तीन नए कानून की विस्तृत जानकारी दी गयी।

जुलाई 7, 2024 9:28 अपराह्न

views 15

राज्य के कई स्थानों पर आज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है

राज्य के कई स्थानों पर आज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि कल और परसों भी राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। राज्य में कहीं कहीं वज्रपात की भी चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।

जुलाई 7, 2024 9:28 अपराह्न

views 23

झारखंड समेत देशभर में आज भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा का आयोजन हो रहा है

झारखंड समेत देशभर में आज भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा का आयोजन हो रहा है। रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला को लेकर मेला क्षेत्र में जन सैलाब उमड़ पड़ा है। अब से थोड़ी देर बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा के विग्रहों को रथ पर सवार कर उन्हें मौसीबाड़ी तक पहुंचाने की परंपरा निभायी ...