अंतरराष्ट्रीय

अप्रैल 27, 2026 11:26 पूर्वाह्न

views 51

अमरीका: राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित करने का आह्वान किया

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर दोबारा आयोजित करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता से जुड़े इस लंबे समय से चले आ रहे कार्यक्रम में किसी पागल व्यक्ति को बाधा डालने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। एक साक्षात्कार में श्री ...

अप्रैल 27, 2026 10:51 पूर्वाह्न

views 78

आज सुबह उत्तरी जापान में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप

अमरीकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, आज सुबह उत्तरी जापान में 6 दशमलव एक तीव्रता का भूकंप आया। किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप होक्काइडो के छोटे से शहर साराबेत्सु से 18 किलोमीटर पश्चिम में 81 किलोमीटर की गहराई पर आया। पिछले सोमवार को, उत्तरी जापान के तट पर आए 7.7 तीव्रता के...

अप्रैल 27, 2026 7:13 पूर्वाह्न

views 95

न्यूयॉर्क में शुरू हो रहा है एनपीटी के पक्षकार देशों का समीक्षा सम्मेलन

परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) के पक्षकार देशों का समीक्षा सम्मेलन आज न्यूयॉर्क में शुरू हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में, पक्षकार चार सप्ताह की अवधि में एनपीटी के तीन स्तंभों - निरस्त्रीकरण, अप्रसार और परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग पर हुई प्रगति की समीक्षा करने के लिए एकत्रि...

अप्रैल 27, 2026 6:25 पूर्वाह्न

views 142

यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से एनएसए अजीत डोभाल ने की मुलाकात

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने कल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। यूएई स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दोनों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों, क्षेत्रीय स्थिति और आपसी हित के अन्य मुद्दों...

अप्रैल 26, 2026 9:56 अपराह्न

views 141

माली के रक्षा मंत्री सादियो कामारा की समन्वित हमलों में मौत

माली के रक्षा मंत्री सादियो कामारा की देशभर में सैन्य ठिकानों पर हुए समन्वित हमलों में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजधानी बमाको के पास काती शहर में स्थित उनके आवास को कल निशाना बनाया गया। यह हमला अल-कायदा से जुड़े समूह और तुआरेग विद्रोहियों द्वारा किया गया। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि का...

अप्रैल 26, 2026 9:53 अपराह्न

views 164

दुबई के वस्त्र उद्योग के बादशाह वासु श्रॉफ का 85 वर्ष की आयु में निधन

दुबई के वस्त्र उद्योग के बादशाह के रूप में मशहूर दिग्गज भारतीय व्यवसायी वासु श्रॉफ का 85 वर्ष की आयु में आज सुबह उनके आवास पर निधन हो गया है। श्रॉफ उन शुरुआती उद्यमियों में से थे जिन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के एक छोटे से राज्य को वैश्विक वाणिज्यिक केंद्र में परिवर्तित होते देखा और उसमें योगदान दिया...

अप्रैल 26, 2026 9:46 अपराह्न

views 124

विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा पहली आधिकारिक यात्रा में तुवालू के राजकीय भोज में शामिल

विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान तुवालू सरकार द्वारा आयोजित राजकीय भोज में शामिल हुए। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने त्वरित प्रभाव परियोजना के अन्‍तर्गत सांस्कृतिक धरोहर स्थलों के संरक्षण के लिए सहायता की पहली किस्त सौंपी और स्वास्थ्...

अप्रैल 26, 2026 9:41 अपराह्न

views 36

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप हत्या प्रयास मामला, संदिग्ध कोल एलन की कल संघीय अदालत में पेशी

अमरीका के न्याय मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास के संदिग्ध कोल एलन को कल प्रारंभिक सुनवाई के लिए संघीय अदालत में पेश किया जाएगा। एफबीआई निदेशक काश पटेल ने कहा कि ब्यूरो एलन की पिछली गतिविधियों और इस मकसद की पूरी जांच कर रहा है। यह मामला वाशिंगटन के एक होटल में आयोजित...

अप्रैल 26, 2026 9:38 अपराह्न

views 229

देश में भीषण गर्मी और लू का कहर तेज, दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 95 भारत के

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का असर बढ़ता जा रहा है। दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में से 95 शहर भारत में हैं। कई स्थानों पर तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिल्ली, लखनऊ, नागपुर, अकोला, भुवनेश्वर और भोपाल जैसे शहरों में तापमान सामान्य से का...

अप्रैल 26, 2026 9:30 अपराह्न

views 76

भारत, न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते पर 27 अप्रैल को होंगे हस्ताक्षर: उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल नई दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। यह समझौता दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आगरा में न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले के साथ ता...