अमरीकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, आज सुबह उत्तरी जापान में 6 दशमलव एक तीव्रता का भूकंप आया। किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप होक्काइडो के छोटे से शहर साराबेत्सु से 18 किलोमीटर पश्चिम में 81 किलोमीटर की गहराई पर आया।
पिछले सोमवार को, उत्तरी जापान के तट पर आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के कारण कुछ समय के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी और तटीय क्षेत्रों के लिए संभावित महाभूकंप के थोड़े अधिक जोखिम की सलाह दी गई थी।