मई 14, 2026 8:12 पूर्वाह्न

printer

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मिजोरम में 189 करोड़ रुपये के मिजोरम अदरक मिशन की शुरुआत की

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मिजोरम में 189 करोड़ रुपये के मिजोरम अदरक मिशन की शुरुआत की। मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय ने कहा है कि यह मिशन कृषि, ग्रामीण विकास और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालयों की योजनाओं के साथ मिलकर शुरू किया गया है। इसमें अदरक प्रसंस्करण के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी भी शामिल है।

इस पहल का उद्देश्य मिजोरम की औषधीय गुणवत्ता वाली अदरक उगाने वाले हजारों किसान परिवारों की आय बढ़ाना और उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मिशन के तहत एक एकीकृत प्रसंस्करण केंद्र और तीन सहायक केंद्र स्थापित किए जाएंगे। करीब बीस हजार किसान परिवारों को गुणवत्ता और मूल्य आधारित आपूर्ति श्रृंखला से जोड़ा जाएगा।