अप्रैल 27, 2026 11:26 पूर्वाह्न

printer

अमरीका: राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित करने का आह्वान किया

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर दोबारा आयोजित करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता से जुड़े इस लंबे समय से चले आ रहे कार्यक्रम में किसी पागल व्यक्ति को बाधा डालने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। एक साक्षात्कार में श्री ट्रम्प ने कहा कि वे इस वार्षिक आयोजन को सुरक्षा उपायों के साथ शीघ्रता से पुनर्निर्धारित करना चाहते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि बेहतर उपाय भविष्य के आयोजन में सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

शनिवार देर रात वाशिंगटन के एक होटल में गोलीबारी की घटना घटी, जहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, सांसदों, राजनयिकों और पत्रकारों सहित दो हजार पांच सौ से अधिक मेहमान मौजूद थे। सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध को तुरंत काबू कर लिया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।