राज्‍य समाचार

अगस्त 15, 2024 5:55 अपराह्न

views 11

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के दो दिन के दौरे पर रहेंगे

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। अपनी यात्रा के पहले दिन वे हैदराबाद में कान्हा शांति वनम जाएंगे।   दूसरे दिन, उपराष्ट्रपति आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में अक्षरा विद्यालय परिसर और कौशल विकास केंद्र, स्वर्ण भारत ट्रस्ट और मुप्पावरपु फाउंडेशन का दौर...

अगस्त 15, 2024 8:00 अपराह्न

views 18

सिक्किम में 78वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्‍साह और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

  सिक्किम में 78वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्‍साह और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग-गोले ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में परेड हुई। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रौद्योगिकी प्रगति के बीच सांस्कृतिक संरक्षण के महत्व और पर्यावरण सु...

अगस्त 15, 2024 7:24 अपराह्न

views 32

देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर आज दिल्ली के गृहमंत्री कैलाश गहलौत ने राजधानी के छत्रसाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया

  देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर आज दिल्ली के गृहमंत्री कैलाश गहलौत ने राजधानी के छत्रसाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता दिवस की परेड में हिस्सा लिया। इस अवसर पर श्री गहलौत ने कहा कि वह उन सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को दिल से नमन करते हैं, जिन्होंने अपने प्राण गंवाकर देश को आजाद करा...

अगस्त 15, 2024 2:27 अपराह्न

views 19

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉक्‍टर सी. वी. आनंद बोस ने आज आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज का किया  दौरा

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आर जी कार मेडिकल कॉलेज की डॉक्‍टर के साथ हुए जघन्‍य दुष्‍कर्म और उसकी हत्‍या के विरोध में समाज के विभिन्‍न वर्गों के लोग विरोध-प्रदर्शन के लिए सडकों पर उतरे। जब आधी रात में बडी संख्‍या में लोग मेडिकल कॉलेज के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहे तो कुछ गुंडों ने डॉक्‍टरों के विरोध ...

अगस्त 15, 2024 1:36 अपराह्न

views 23

तेलंगाना में 78वां स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्‍यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने किया ध्‍वजारोहण

तेलंगाना में आज 78वां स्‍वतंत्रता दिवस पूरे उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने ऐतिहासिक गोलकोंडा किला में ध्‍वजारोहण किया। जनता को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सरकार इस वर्ष से भूमिहीन किसानों को दी जा रही बारह हजार रूपए प्रतिवर्ष की आर्थिक सहायता को...

अगस्त 15, 2024 1:21 अपराह्न

views 32

महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल सी पी राधाकृष्‍णन ने 78वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में किया ध्‍वजारोहण

महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल सी पी राधाकृष्‍णन ने आज 78वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में ध्‍वजारोहण किया। वहीं, मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में मंत्रालय में ध्‍वजारोहण किया। इस अवसर पर श्री शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार विकास और जनकल्‍याण के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी सरकार किसानों, महिलाओं, विद...

अगस्त 15, 2024 1:17 अपराह्न

views 30

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

पंजाब में, राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने परेड कमांडर वैभव चौधरी के नेतृत्व में मार्च पास्ट की सलामी भी ली। विभिन्न विभागों ने विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शात...

अगस्त 15, 2024 1:12 अपराह्न

views 28

छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली

छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के जवान लोकतंत्र विरोधी, नक्सलवादी आतंक से पूरे साहस और जज्बे के स...

अगस्त 15, 2024 1:01 अपराह्न

views 27

मध्यप्रदेश में 78वां स्वतंत्रता दिवस पारंपरिक उल्लास और गर्व के साथ मनाया जा रहा है

मध्यप्रदेश में 78वां स्वतंत्रता दिवस पारंपरिक उल्लास और गर्व के साथ मनाया जा रहा है।  भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को वीरता पदक से सम्मानित भी किया।

अगस्त 15, 2024 1:03 अपराह्न

views 24

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 78वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी मार्ग पर किया ध्वजारोहण

ओडिशा के मुख्‍यमंत्री मोहन चरण माझी ने 78वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी भुवनेश्‍वर के महात्‍मा गांधी मार्ग पर ध्‍वजारोहण किया। इस अवसर पर श्री माझी ने अपने संबोधन में भारत के निरंतर प्रगति और देश के विकास में ओडिशा की भूमिका पर बल दिया। उन्‍होंने स्‍वतंत्र भारत की 77 वर्ष की यात्रा पर भी प्...