राज्‍य समाचार

अगस्त 20, 2024 7:16 पूर्वाह्न

views 17

सर्वोच्‍च न्‍यायालय में आज होगी कोलकाता रेजिडेंट डॉक्‍टर दुष्कर्म और हत्या के मामले की सुनवाई

कोलकाता में हाल ही में हुए रेजिडेंट डॉक्‍टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले की सुनवाई आज सर्वोच्‍च न्‍यायालय में होगी। भारत के मुख्‍य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला और मनोज मिश्रा की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है...

अगस्त 20, 2024 6:59 पूर्वाह्न

views 13

तेलंगाना: हैदराबाद सहित राज्य के कई हिस्सों में हुई मूसलाधार बारिश

  तेलंगाना में हैदराबाद के कई हिस्सों और राज्य के अन्य हिस्सों में सुबह मूसलाधार बारिश हुई। हैदराबाद मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों के लिए राज्य के विभिन्न जिलों के लिए गरज और बिजली के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हैदराबाद के लिए मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश या गरज के...

अगस्त 20, 2024 6:34 पूर्वाह्न

views 10

जम्मू-कश्मीर: आज जारी की जाएगी विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना आज जारी की जाएगी। इस चरण में अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम, रामबन, किश्तवाड़ और डोडा जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इस चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त है। अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन वापस लेने की अंत...

अगस्त 19, 2024 8:03 अपराह्न

views 11

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सीआरपीएफ के गश्ती दल पर आतंकी-हमला, एक जवान शहीद

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आज दोपहर आतंकवादियों ने केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ के गश्ती दल पर हमला कर दिया, जिसमें सीआरपीएफ का एक अधिकारी शहीद हो गया। उधमपुर जिले की रामनगर तहसील के चील इलाके में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की एक सौ 87वीं बटालियन के गश्ती दल पर अंधाधुंध ग...

अगस्त 19, 2024 7:57 अपराह्न

views 11

मिजोरम-विधानसभा का दो-दिवसीय मानसून-सत्र कल से होगा शुरू

मिजोरम विधानसभा का दो दिवसीय मानसून-सत्र कल से शुरू हो रहा है। इस सत्र में पांच  विधेयक पेश किये जायेंगे। विधानसभा में कल राज्य में गोरखा समुदाय के पहले और एकमात्र मनोनीत सदस्य कपूर चंद ठाकुरी को श्रद्धांजलि दी जायेगी।      

अगस्त 19, 2024 7:54 अपराह्न

views 15

मणिपुर में लगातार बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित

मणिपुर में लगातार बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है और राज्य के विभिन्न स्थानों से भूस्खलन और अचानक बाढ़ की खबरें आई हैं।     भारी बारिश के कारण आज सुबह इंफाल जिरीबाम रोड पर दो अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन हुआ। दूसरी ओर इंफाल दीमापुर रोड पर कांगपोकपी जिले के डेली गांव के पास भूस्खलन हुआ, जिससे घ...

अगस्त 19, 2024 7:48 अपराह्न

views 22

सीबीआई ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एनसीएल के एक प्रबंधक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के एक मामले में मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड-एनसीएल के एक प्रबंधक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रबंधक के आवास से तलाशी के दौरान करीब चार करोड़ रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। एजेंसी ने बताया है कि ...

अगस्त 19, 2024 5:29 अपराह्न

views 9

आर जी कर मेडिकल कॉलेज घटना की पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए छात्रों और नर्सों की रैली

कोलकाता में कॉलेज ऑफ मेडिसिन तथा सगोरे दत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की नर्सों ने आज आर जी कर मेडिकल कॉलेज घटना की पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए एक रैली में भाग लिया।   उन्होंने अस्पताल परिसर में ही प्रदर्शन किया। इस दौरान घटना का विरोध कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने भी नर्सो का साथ दिया।  

अगस्त 19, 2024 5:37 अपराह्न

views 21

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने आज तेलंगाना से राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने आज तेलंगाना से राज्यसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। राज्‍य विधानसभा में नामांकन भरते समय मुख्यमंत्री ए0 रेवंत रेड्डी, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी, तेलंगाना में पार्टी मामलों की प्रदेश प्रभारी दीपा दास मुंशी भी उनके साथ थे।

अगस्त 19, 2024 5:14 अपराह्न

views 11

सर्वोच्‍च न्‍यायालय कल बीआरएस-नेत्री के0 कविता द्वारा दायर की गई जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा

सर्वोच्‍च न्‍यायालय कल भारत राष्ट्र समिति-बीआरएस की नेता के. कविता द्वारा दायर की गई जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। यह याचिका कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में दायर की गई है।       पिछले सप्ताह सर्वोच्च न्यायालय ने के. कविता की याचिका की जांच करने पर सहमति ...