राज्‍य समाचार

अक्टूबर 3, 2024 6:13 अपराह्न

views 12

भारत ने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमरीकी आयोग की रिपोर्ट को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए खारिज किया

भारत ने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमरीकी आयोग की रिपोर्ट को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए खारिज कर दिया है। रिपोर्ट के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आयोग को पक्षपाती राजनीतिक एजेंडे वाला संगठन बताया।   उन्‍होंने कहा कि यह संगठन तथ्यों को गलत तरीके से पेश करता रहा है ...

अक्टूबर 3, 2024 6:12 अपराह्न

views 20

जम्मू-कश्मीर: पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय चुनाव इस वर्ष के अंत तक होने की संभावना

जम्मू-कश्मीर में पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय चुनाव इस वर्ष के अंत तक होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के सफल समापन के बाद, अब पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी हो रही है। विधानसभा चुनाव के लिए तैनात सुरक्षा बल नगरपालिका और पंचायत चुनाव तक जम्मू-कश्मीर में...

अक्टूबर 3, 2024 6:11 अपराह्न

views 18

दिल्ली सरकार ने राजधानी में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बाहरी दिल्‍ली के गांवों में बायो डी-कंपोजर के छिड़काव की शुरूआत की

दिल्ली सरकार ने राजधानी में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बाहरी दिल्‍ली के गांवों में आज से बायो डी-कंपोजर के छिड़काव की शुरूआत कर दी है। इस छिड़काव से खेतों में मौजूद पराली को गलाया जायेगा। इस बारे में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया है कि बायो डी-कंपोजर के छिड़काव की शुरुआत बाहरी दिल्‍ली के पल...

अक्टूबर 3, 2024 5:42 अपराह्न

views 18

जम्मू-कश्मीर: बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच धार्मिक उत्साह के साथ नवरात्रि का नौ दिवसीय उत्‍सव शुरू

जम्मू-कश्मीर में बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच, धार्मिक उत्साह के साथ नवरात्रि का नौ दिवसीय उत्‍सव आज शुरू हो गया। श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए प्रतिदिन 45 हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंचते हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने इस दौरान बड़ी संख्‍या में आने वाले तीर्थयात...

अक्टूबर 3, 2024 2:18 अपराह्न

views 12

अमित शाह ने अहमदाबाद में 446 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि महात्मा गांधी के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ऐसे नेता हैं जिन्‍होंने स्वच्छता को जन आंदोलन बनाया और लोगों में स्वच्छता की संस्कृति विकसित करने में योगदान दिया।        गृह मंत्री आज अहमदाबाद में 470 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास पर...

अक्टूबर 3, 2024 1:20 अपराह्न

views 19

दिल्ली ड्रग सिंडिकेट मामले में बोले सुधांशु त्रिवेदी, कहा- सरगना कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में कल जिस ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है, उसका मुख्य आरोपी और सरगना कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है। आज नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि आरोपी युवा कांग्रेस आरटीआई सेल का प्रमुख है।   उन्होंने ...

अक्टूबर 3, 2024 1:17 अपराह्न

views 19

बिहार में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं कई नदियाँ

बिहार में कई नदियों का जलस्तर घटने लगा है, लेकिन कई इलाकों में ये अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गंडक, कोसी, महानंदा, बागमती और अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ने से 17 जिलों के करीब 15 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।  

अक्टूबर 3, 2024 1:51 अपराह्न

views 16

इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मैचः भुवनेश्‍वर में ओडिसा एफसी का मुकाबला केरला ब्लास्टर्स एफसी से

भुवनेश्‍वर के कलिंग स्‍टेडियम में आज खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मैच में ओडिसा एफसी का मुकाबला केरला ब्लास्टर्स एफसी से होगा। केरला ब्लास्टर्स एफसी ने गुवाहाटी में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी से 1-1 का ड्रा खेला था और इसके बाद आईएसएल में पांचवे स्‍थान पर रहकर आज के मुकाबले के लिए अपनी जगह बनाई...

अक्टूबर 3, 2024 12:45 अपराह्न

views 16

महाराष्‍ट्र में ठाणे की अपराध-शाखा ने दो बच्चियों के यौन-उत्‍पीड़न मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया

महाराष्‍ट्र में ठाणे की अपराध शाखा ने दो बच्चियों के यौन उत्‍पीड़न के मामले में बदलापुर के आदर्श विद्यालय के दो अधिकारियों उदय कोटवाल और तुषार आप्टे को गिरफ्तार कर लिया है। इस स्‍कूल में एक सफाई कर्मचारी ने दो छोटी बच्चियों का यौन उत्‍पीड़न किया था।   पुलिस ने बताया कि स्‍कूल के दोनों अधिकारियो...

अक्टूबर 3, 2024 12:57 अपराह्न

views 21

जम्मू-कश्मीर में धार्मिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है नवरात्रि का उत्सव

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में नवरात्रि उत्सव धार्मिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही, देश के विभिन्न हिस्सों से भक्त कटरा में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में देवी दुर्गा,महाकाली और सरस्वती के दर्शन कर रहे हैं।   कश्मीर संभाग में भी आज पहले न...