अक्टूबर 1, 2024 1:55 अपराह्न
12
बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की और राहत कार्य तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं तेज करने का निर्देश दिया। राज्य के 16 जिलों में लगभग 10 लाख लोगों पर बाढ का असर हुआ है।...