राज्‍य समाचार

अक्टूबर 3, 2024 9:36 अपराह्न

views 12

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में सीबीआई ने डॉक्टर आशीष पांडे को गिरफ्तार किया

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) ने तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) नेता और पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के करीबी सहयोगी डॉक्टर आशीष पांडे को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में आज गिरफ्तार कर लिया। उन्हें सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीआई के मुख्यालय में पूछताछ के लिए ब...

अक्टूबर 3, 2024 9:47 अपराह्न

views 20

भाजपा नेता और अभिनेत्री रूपा गांगुली को कोलकाता की अलीपुर अदालत ने जमानत पर रिहा किया

भारतीय जनता पार्टी की नेता और अभिनेत्री रूपा गांगुली को आज कोलकाता की अलीपुर अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया। वह कल एक भारी वाहन द्वारा नौवीं कक्षा के एक छात्र की मौत के बाद से बांसड्रोनी पुलिस स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन कर रही थी। रूपा गांगुली के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उन्हें आज सुबह कोलकाता पुल...

अक्टूबर 3, 2024 8:39 अपराह्न

views 16

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीनों चरणों में हुआ कुल 63.88 प्रतिशत मतदान: चुनाव आयोग

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीनों चरणों में कुल 63.88 प्रतिशत मतदान हुआ। 64.68 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं और 63.04 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट डाले। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।

अक्टूबर 3, 2024 8:26 अपराह्न

views 61

बिहार: बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिलों सुपौल, सीतामढ़ी और दरभंगा में जलस्‍तर कम होना शुरू

बिहार में बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिलों सुपौल, सीतामढ़ी और दरभंगा में जलस्‍तर कम होना शुरू हो गया है। राज्य के 17 जिलों में 15 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित कई इलाकों में हालात में सुधार के साथ ही सरकारी मशीनरी ने महामारी को फैलने से रोकने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। पानी ...

अक्टूबर 3, 2024 8:24 अपराह्न

views 16

महाराष्‍ट्र: केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने संत गाडगे बाबा स्वच्छ भारत प्रबोधिनी के छह केंद्रों का किया उद्घाटन

केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने आज महाराष्‍ट्र में संत गाडगे बाबा स्वच्छ भारत प्रबोधिनी के छह केंद्रों का वीडियों कांफ्रेंस से उद्घाटन किया। ये केंद्र गोरेगांव, पुणे, नासिक, छत्रपति संभाजी नगर, अमरावती और नागपुर में स्थित हैं। ये केंद्र स्वच्छ और स्वस्थ भारत के निर्माण के ...

अक्टूबर 3, 2024 8:22 अपराह्न

views 16

तेलंगाना: मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने राज्‍य में डिजिटल परिवार स्वास्थ्य कार्ड पायलट योजना की शुरूआत की

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने आज राज्‍य में डिजिटल परिवार स्वास्थ्य कार्ड पायलट योजना की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से परिवार के पात्र लोगों को स्वास्थ्य और राशन का लाभ मिलेगा। पायलट योजना को 8 अक्‍तूबर तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के चयनित ब्लॉकों में चलाया जाएगा।   ...

अक्टूबर 3, 2024 8:17 अपराह्न

views 19

राजधानी दिल्ली में सामान्‍य रहा मौसम, अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना

राजधानी दिल्ली में आज मौसम सामान्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।   मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधि...

अक्टूबर 3, 2024 8:14 अपराह्न

views 12

राजधानी में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिकों को दिल्‍ली पुलिस ने गिरफ्तार कर डिटेंशन सेंटर भेजा

राजधानी में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिकों को दिल्‍ली पुलिस ने गिरफ्तार कर डिटेंशन सेंटर भेज दिया है। ये सभी विदेशी नागरिक नाइजीरिया मूल के हैं। पुलिस ने बताया कि इन्हें द्वारका जिले से पकड़ा गया है और जल्द ही इन्हें वापस भेजा जाएगा। पुलिस ने बताया है कि ये सभी विदेशी नागरिक वीज़ा अवधि समाप्‍...

अक्टूबर 3, 2024 7:42 अपराह्न

views 18

बदलापुर स्कूल के दो न्‍यासियों को ठाणे की एक स्थानीय अदालत में किया गया पेश, दो नाबालिग लड़कियों का किया था यौन शोषण

बदलापुर स्कूल के दो न्‍यासियों को आज ठाणे की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। इन  दोनों ने अगस्त में दो नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया था। हालांकि स्कूल के अध्यक्ष उदय कोटवाल और सचिव तुषार आप्टे को एक मामले में जमानत मिल गई थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें उसी घटना से संबंधित एक अन्य मामले में फिर से ...

अक्टूबर 3, 2024 7:39 अपराह्न

views 14

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में आज से शारदीय नवरात्र की हुई शुरुआत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई है। नवरात्र के पहले दिन आज दिल्ली के प्रमुख मंदिरों झंडेवालान, कालकाजी और छतरपुर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। नवरात्र में नौ दिनों के दौरान दुर्गा माता के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की...