राज्‍य समाचार

फ़रवरी 12, 2025 9:06 अपराह्न

views 42

महाकुंभः माघ-पूर्णिमा के अवसर पर क़रीब 2 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई

प्रयागराज में आज माघ पूर्णिमा के अवसर पर महाकुंभ में शाम छह बजे तक करीब दो करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई है। यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि माघ पूर्णिमा के दौरान गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में स्नान करना शुभ माना जाता है।   इस दिन कल्पवास करने के विशेष अनुष्ठान का समापन भी ...

फ़रवरी 12, 2025 8:59 अपराह्न

views 20

मुंबई जोन के तहत ठाणे सीजीएसटी कार्यालय के अधिकारियों ने 140 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन से जुड़े फर्जी जीएसटी चालान रैकेट का भंडाफोड़ किया

मुंबई जोन के तहत ठाणे सीजीएसटी कार्यालय के अधिकारियों ने 140 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन से जुड़े फर्जी जीएसटी चालान रैकेट का भंडाफोड़ किया है और ठाणे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।       यह ऑपरेशन 26 करोड़ 92 लाख रुपये की धोखाधड़ी वाले इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ उठाने के लिए डिज़ा...

फ़रवरी 12, 2025 7:20 अपराह्न

views 9

दिल्ली में आज मौसम सामान्‍य रहा

दिल्ली में आज मौसम सामान्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्‍य से तीन दशमलव एक डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 11 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्‍य से एक दशमलव चार डिग्री अधिक है।        मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के...

फ़रवरी 12, 2025 7:23 अपराह्न

views 40

हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित 38वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में देशभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं

हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित 38वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में देशभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस वर्ष के मेले के साझेदार राज्य मध्य प्रदेश और ओडिशा हैं। मेले में मिस्र, इथियोपिया, सीरिया, अफगानिस्तान, बेलारूस सहित लगभग 42 देशों के लगभग छह सौ प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।  ...

फ़रवरी 12, 2025 6:45 अपराह्न

views 65

पश्चिम बंगालः विधानसभा में राज्‍य की वित्‍त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बजट पेश किया

पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा में राज्‍य की वित्‍त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बजट पेश किया। सदन में प्रस्‍तुत किए गए बजट में सरकार ने बताया है कि पश्चिम बंगाल का सकल राज्य घरेलू उत्पाद - जीएसडीपी, 18 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया। बजट में राज्‍य का राजस्व घाटा 35 हजार 314 करोड़ रुपये बताया गया है।...

फ़रवरी 12, 2025 8:06 अपराह्न

views 12

विश्‍व रेडियो दिवसः आकाशवाणी-दिल्ली में ‘राग रेडियो-रंग रेडियो’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विश्व रेडियो दिवस की पूर्व संध्या पर आज आकाशवाणी के प्रसारण भवन स्थित पंडित रविशंकर संगीत स्टूडियो में राग रेडियो रंग रेडियो कार्यक्रम का आयोजन किया।   इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका सीता वसंत लक्ष्मी, अभिनेता योगेंद्र टिक्कू, रेडियो जॉकी रितु रॉय, पटकथा लेखक डॉ. सुभाष चंद्रा और आका...

फ़रवरी 11, 2025 8:59 अपराह्न

views 15

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। कई नए रिकॉर्ड बने, दिग्गजों ने अपना वर्चस्व कायम रखा और युवा प्रतिभाओं ने अपनी क्षमता साबित की।

फ़रवरी 11, 2025 8:54 अपराह्न

views 41

महाराष्ट्रः गढ़चिरौली जिले के जंगलों में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद

महाराष्ट्र में गढ़चिरौली जिले के जंगलों में आज नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने नक्सली सामग्री जब्त की है। अंतिम समाचार मिलने तक पुलिस घटना स्‍थल पर मौजूद थी।

फ़रवरी 11, 2025 7:45 अपराह्न

views 14

जम्मू-कश्मीरः संदिग्ध आईईडी विस्‍फोट में दो सैनिक शहीद

जम्मू-कश्मीर में आज संदिग्ध आईईडी विस्‍फोट में दो सैनिक शहीद हो गए। यह विस्‍फोट जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में लालेली इलाके के पास गश्त के दौरान हुआ। सेना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।   व्हाइट नाइट कोर ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

फ़रवरी 11, 2025 7:14 अपराह्न

views 12

दिल्ली के उपराजयपाल विनय कुमार सक्सेना और भारत में नीदरलैंड की राजदूत मारिसा जेरार्ड्स ने ट्यूलिप उत्सव में भाग लिया

दिल्ली के उपराजयपाल विनय कुमार सक्सेना और भारत में नीदरलैंड की राजदूत मारिसा जेरार्ड्स ने शांति पथ पर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद - एनडीएमसी द्वारा आयोजित ट्यूलिप उत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर श्री सक्सेना ने कहा कि वह दिल्ली को फूलों का शहर बनाना  चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ट्यूलिप उत्सव उसी दिशा मे...