राज्‍य समाचार

जुलाई 7, 2024 1:49 अपराह्न

views 19

ओडिशा में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा आज,  राज्य सरकार ने दो दिन के अवकाश की घोषणा की

भगवान जगन्‍नाथ, भगवान बालभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान सुदर्शन की विश्‍व प्रसिद्ध रथयात्रा आज से ओडिशा के पुरी में शुरू हो रही है। पुरी के ग्रैंड ट्रंक रोड पर भगवान के तीन रथों को ले जाया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी वार्षिक उत्सव में शामिल होने के लिए पुरी पहुंच चुकी हैं। इस बीच, दुनिया के विभ...

जुलाई 7, 2024 9:54 पूर्वाह्न

views 38

गुजरात में, भगवान जगन्नाथ की 147 वीं रथ यात्रा आज सुरक्षा के बीच हुई शुरू

गुजरात में, भगवान जगन्नाथ की 147 वीं रथयात्रा आज कई सुरक्षा के बीच शुरू हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विग्रहों के दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। 

जुलाई 7, 2024 2:00 अपराह्न

views 18

जम्मू-कश्‍मीर के कुलगाम में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने छह आतंकवादियों को मार गिराया

कश्‍मीर घाटी के कुलगाम जिले में दो मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने छह आतंकवादियों को मार गिराया ये मुठभेड फ्रिसल चिन्‍नीगाम और मोटेरगाम इलाकों में कल दोपहर शुरू हुई थी। पुलिस महानिदेशक आर.आर. स्‍वेन ने मीडिया से बातचीत में यह पुष्टि की है।   सुरक्षाबलों को इन क्षेत्रों  में आतंकवादियों के छिपे होने की सू...

जुलाई 7, 2024 8:33 पूर्वाह्न

views 21

अपने दो दिन की यात्रा के दौरान गृह मंत्री जगन्‍नाथ मंदिर में मंगल आरती में भाग लेंगे

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज रथयात्रा के अवसर पर गुजरात के जगन्‍नाथ मंदिर में मंगल आरती में भाग लेंगे। श्री शाह प्रदेश के दो दिन के दौरे पर हैं। वे आज अहमदाबाद के नारनपुरा में  अत्याधुनिक स्लिम्‍स अस्पताल और अंबावाडी में विद्यार्थी भवन का उद्घाटन भी करेंगे। 

जुलाई 7, 2024 1:08 अपराह्न

views 19

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, पिछले 24 घंटे के दौरान छह लोगों की मौत

असम में पिछले 24 घंटे के दौरान बाढ़ से छह और लोगों की मृत्‍यु के साथ ही राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्‍या 58 हो गई है। प्रदेश के 29 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और लगभग 24 लाख लोगों पर बाढ़ का बुरा प्रभाव पड़ा है। बाढ़ग्रस्त 107 राजस्‍व-क्षेत्रों के 3,500 से अधिक गांवों में करीब 6...

जुलाई 7, 2024 8:07 पूर्वाह्न

views 17

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश ने लंबित आपसी मुद्दों के समाधान के लिए समितियों के गठन का निर्णय लिया

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश ने लंबित आपसी मुद्दों के समाधान के लिए समितियों के गठन का निर्णय लिया है। कल शाम तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री के. रेवंत रेड्डी और आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने लंबित मुद्दों को लेकर हैदराबाद में बैठक की। तेलंगाना के उप-मुख्‍यमंत्री मल्‍ली भट्टी विक्रमार्क न...

जुलाई 6, 2024 10:08 पूर्वाह्न

views 18

तमिलनाडु में कल मोटरसाइकिल पर सवार छह लोगों ने बहुजन समाज पार्टी नेता के. आर्मस्ट्रांग की चेन्नई में उनके घर के सामने हत्या कर दी

  तमिलनाडु में कल मोटरसाइकिल पर सवार छह लोगों ने बहुजन समाज पार्टी नेता के. आर्मस्ट्रांग की चेन्नई में उनके घर के सामने हत्या कर दी। हमले के समय श्री आर्मस्ट्रांग पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर रहे थे। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने श्री आर्मस्ट्रांग को दलितों की एक मज़बूत आवाज़ बताया...

जुलाई 5, 2024 2:00 अपराह्न

views 20

दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज सीबीआई को नोटिस जारी किया 

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की पीठ ने जांच एजेंसी को इस सबंध में अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। इस मामले क...

जुलाई 5, 2024 1:07 अपराह्न

views 28

ओडिशा: तीर्थनगरी पुरी में अंतिम चरण में पहुंची विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा की तैयारियां

ओडिशा में, तीर्थनगरी पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान सुदर्शन की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा की सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस रविवार से शुरू होने वाली वार्षिक रथयात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यापक इंतजाम किये गये हैं। रविवार को 'नबजाउबाना दर्शन', 'नेत्र उत्सव'...

जुलाई 5, 2024 12:47 अपराह्न

views 34

झारखंड: राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री बदलने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा की आलोचना की  केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने की आलोचना 

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रभारी, शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री बदलने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की आलोचना की। हेमंत सोरेन के बयान पर पलटवार करते हुए श्री चौहान ने कहा कि भाजपा न तो किसी को परेशान करती है और न ही बचाती है । उन्होंने इस ...