अप्रैल 20, 2026 6:37 पूर्वाह्न

printer

श्रीलंका यात्रा के दूसरे दिन आज नुवारा एलिया जाएंगे उपराष्‍ट्रपति सी. पी. राधाकृष्‍णन

उपराष्‍ट्रपति सी. पी. राधाकृष्‍णनन श्रीलंका यात्रा के दूसरे दिन आज नुवारा एलिया जाएंगे। यह दौरा श्रीलंका के साथ भारत की मजबूत विकास साझेदारी और वहां के मूल समुदायों तक पहुंचने की भारत की प्रतिबद्धता रेखांकित करता है। श्री राधाकृष्‍णन भारत के सहयोग से बन रहे आवासीय परियोजना स्‍थलों तक जाएंगे और भारतीय मूल के तमिल समुदाय से सीधी बातचीत करेंगे।

कल यात्रा के पहले दिन उपराष्‍ट्रपति ने कोलंबों में श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके और प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या से बातचीत की। मुख्‍य रूप से द्विपक्षीय सहयोग की साझा प्रतिबद्धताओं को मजबूत करने पर बातचीत हुई।

उन्‍होंने श्रीलंका में रह रहे भारतवंशियों को संबोधित किया और प्रवासी भारतीय योजना में महत्‍वपूर्ण विस्‍तार और शैक्षणिक छात्रवृत्ति बढ़ाने जाने की घोषणा की।

उपराष्‍ट्रपति की श्रीलंका यात्रा भारत की पड़ोसी प्रथम नीति की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त करती है और विकास सहयोग के माध्‍यम से परस्‍पर संपर्क मजबूत करने का परिचायक है।