अप्रैल 20, 2026 7:57 पूर्वाह्न

printer

डोनाल्ड ट्रंप का दावा- अमरीका ने ईरान के ध्वज वाले मालवाहक जहाज को कब्जे में लिया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमरीका द्वारा कल ईरान के ध्वज वाले मालवाहक जहाज को कब्जे में लेने का दावा किया है। यह जहाज होर्मुज जल-डमरू-मध्य के निकट अमरीकी नाकाबंदी पार करने की कोशिश कर रहा था। पिछले सप्ताह ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू होने के बाद से यह इस तरह की पहली कार्रवाई है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमरीकी नौसेना ने जहाज को रुकने की चेतावनी दी लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद अमरीकी नौसेना ने जहाज के इंजन रूम को क्षति पहुंचाकर उस पर कब्जा कर लिया। ईरान की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ईरान के सैन्य मुख्यालय हजरत खातम अल-अनबिया ने बताया है कि अमरीका ने ओमान सागर में एक वाणिज्यिक जहाज पर हमला कर उसे जब्त कर लिया है। मुख्यालय ने इसे युद्धविराम का उल्लंघन और समुद्री डकैती बताया है। होर्मुज जलडमरुमध्य में बढ़ते तनाव के बीच यह घटना हुई है।