राज्‍य समाचार

जुलाई 8, 2024 11:24 पूर्वाह्न

views 32

पंजाब: मोगा में स्थापित की गई राज्य की पहली प्लांट क्लिनिक और मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला

पंजाब में नीति आयोग के अनुदान से मोगा में राज्य की पहली प्लांट क्लिनिक और मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित की गई है। क्लिनिक किसानों को मुफ्त मिट्टी परीक्षण और पौधों की बीमारी निदान सेवाएं प्रदान करेगा।

जुलाई 8, 2024 11:20 पूर्वाह्न

views 35

उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे में मुआवजा देने का निर्देश दिया

उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश तथा विभिन्न जलाशयों और बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को 24 घंटे के अंदर बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने का निर्देश दिया है।   

जुलाई 8, 2024 11:14 पूर्वाह्न

views 25

श्री अमरनाथ यात्रा: जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ 5,803 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था 

पवित्र अमरनाथ गुफा की तीर्थयात्रा के लिए 5,803 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री आज सुबह 218 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुए। जत्थे में 4,521 पुरुष, 1,139 महिलाएं, 9 बच्चे, 124 साधु और 10 साध्वियां शामिल...

जुलाई 8, 2024 8:50 पूर्वाह्न

views 37

झारखंड विधानसभा में आज विश्वासमत साबित करेगी हेमंत सोरेन सरकार

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार आज विधानसभा में विश्वासमत साबित करेगी। इसके लिए दिन के 11 बजे से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी विधायकों को सदन में उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सहयोगी दल - कांग्रेस, राष्ट्रीय जन...

जुलाई 7, 2024 1:38 अपराह्न

views 12

बसपा प्रमुख मायावती ने तमिलनाडु में पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष के. आर्म्‍सट्रांग की हत्‍या की सीबीआई जांच की मांग की

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने तमिलनाडु में पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष के. आर्म्‍सट्रांग की हत्‍या की सीबीआई जांच की मांग की है। आज चेन्‍नई में आर्म्‍सट्रांग को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्‍होंने कहा कि उनकी पार्टी इस मामले में निष्पक्ष जांच कराने पर जोर देगी। तमिलनाडु में हाल में हुई हत्‍याओ...

जुलाई 7, 2024 1:29 अपराह्न

views 18

झारखंड के देवघर में इमारत गिरने से दो लोगों की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

झारखंड के देवघर जिले में आज सुबह दो मंजिली इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। मलबे से अब तक सात लोगों को बचाया गया है। फंसे लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं। बचाव अभियान के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल-एनडीआरएफ की एक टीम को तैनात किया गया है। बचाए ग...

जुलाई 7, 2024 1:35 अपराह्न

views 14

सूरत के एक औद्योगिक क्षेत्र में इमारत गिरने से सात लोगों की मौत

सूरत के एक औद्योगिक क्षेत्र में कल छह मंजिला इमारत गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल-एनडीआरएफ और राज्य आपदा मोचन बल-एसडीआरएफ की टीमों ने पूरी रात बचाव अभियान चलाया और सात लोगों के शव बाहर निकाले, जिनमें छह पुरुष और एक महिला शामिल हैं। अग्निशमन दल ने एक महिला को सुरक्षित निकाला ...

जुलाई 7, 2024 1:15 अपराह्न

views 19

दिल्‍ली भाजपा कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्‍ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गई

दिल्‍ली भाजपा कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्‍ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रही है। दिल्‍ली प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रारंभिक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार के कथित भ्रष्टाचार के जवाब में दिल्‍ली की जनता ने लोकसभा की सातों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्...

जुलाई 7, 2024 11:27 पूर्वाह्न

views 11

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जगन्‍नाथ रथयात्रा की देशवासियों को शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज भगवान जगन्‍नाथ की रथयात्रा शुरू होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।   राष्‍ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा है कि भगवान जगन्नाथ के देश और विदेश के अनगिनत श्रद्धालु रथपर सवार भगवान के तीनों रूपों...

जुलाई 7, 2024 1:22 अपराह्न

views 15

तेज़ वर्षा और भूस्‍खलन के कारण उत्तराखंड में चारधाम यात्रा आज के लिए स्थगित की गई

उत्तराखण्ड में मौसम विभाग ने आज कुमाऊं मण्डल के सभी जिलों और गढ़वाल क्षेत्र के चमोली और पौड़ी जिले में कहीं-कहीं तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में अलग-अलग जगहों के लिए मूसलाधार वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।     तेज बारिश ...