राज्‍य समाचार

जुलाई 28, 2024 9:30 अपराह्न

views 14

सरकार अल्पसंख्यकों के समेकित विकास के लिए कार्य कर रही है – केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन

  केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने कहा है कि सरकार अल्पसंख्यकों के समेकित विकास के लिए कार्य कर रही है। यह प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास  और सबका प्रयास के दृष्टिकोण के साथ काम कर रही है। उन्होंने नई दिल्ली के दिल्ली हाट में आयोजित लोक संवर्धन पर्व के समापन...

जुलाई 28, 2024 9:22 अपराह्न

views 14

देश में जनजातीय समुदाय के कल्‍याण से जुड़ी योजनाओं को लागू करने के लिए आवंटित धनराशि में 73 प्रतिशत की वृद्धि हुई है- केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम

  केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने कहा कि देश में जनजातीय समुदाय के कल्‍याण से जुड़ी योजनाओं को लागू करने के लिए आवंटित धनराशि में 73 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आज अगरतला में एक संवाददाता सम्‍मेलन में  केंद्रीय बजट 2024-25 के महत्‍वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देते हुए श्री ओराम ने बताया कि देश ...

जुलाई 28, 2024 9:16 अपराह्न

views 17

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी – एनटीए ने सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा -सीयूईटी (यूजी) 2024 के परिणाम की घोषणा कर दी है

  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी - एनटीए ने सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा -सीयूईटी (यूजी) 2024 के परिणाम की घोषणा कर दी है। यह प्रवेश परीक्षा 14 लाख 99 हजार से अधिक पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए करायी गई थी। इन अभ्यर्थियों ने 283 केंद्रों और राज्यों में विभिन्न विषयों के संयोजन के लिए आवेदन किया था। इनमे...

जुलाई 28, 2024 9:14 अपराह्न

views 21

आंध्र प्रदेश के राज्‍यपाल एस अब्‍दुल नजीर ने मनु भाकर को बधाई दी है

  आंध्र प्रदेश के राज्‍यपाल एस अब्‍दुल नजीर ने पेरिस ओलंपिक की दस मीटर एयर पिस्‍टल स्‍पर्धा में कांस्‍य पदक जीत कर इतिहास रचने और भारत को पहला पदक दिलाने पर मनु भाकर को बधाई दी है। राज्‍यपाल ने कहा मनु भाकर ने अपनी इस उपलब्‍धि से देश और देशवासियों का गौरव बढाया है। उन्‍होंने कामना की कि मनु भविष्‍य ...

जुलाई 28, 2024 9:06 अपराह्न

views 16

केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कर्नाटक सरकार द्वारा फैलाये जा रहे झूठ की कडी  आलोचना की।

  केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने केंद्र सरकार द्वारा कर्नाटक राज्‍य को कर के हस्‍तांतरण के बारे में विपक्ष और कर्नाटक सरकार द्वारा फैलाये जा रहे झूठ की कडी  आलोचना की है। बेंगलुरु में आज पत्रकारों से बातचीत में वित्‍त मंत्री ने यू पी ए और एन डी ए सरकारों के कार्यकाल में कर्नाटक को किए गय...

जुलाई 28, 2024 9:00 अपराह्न

views 26

कश्मीर घाटी में गर्म हवाओं के बीच जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में जुलाई महीने में इसका तीसरा उच्चतम तापमान 36 दशमलव 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

  कश्मीर घाटी में गर्म हवाओं के बीच जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में जुलाई महीने में इसका तीसरा उच्चतम तापमान 36 दशमलव 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि अब तक श्रीनगर में यह तापमान इस मौसम का सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग कश्मीर के निद...

जुलाई 28, 2024 8:45 अपराह्न

views 24

दिल्ली मेट्रो रेल निगम को उसकी पर्यावरणीय पहलों के लिए ‘ग्लोबल वॉटर टेक अवार्ड 2024’ से सम्मानित किया गया है

  दिल्ली मेट्रो रेल निगम- डीएमआरसी को उसकी पर्यावरणीय पहलों के लिए 'संगठन श्रेणी' में प्रतिष्ठित ‘ग्लोबल वॉटर टेक अवार्ड 2024’ से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार डीएमआरसी को दिल्ली शहर में जल संरक्षण और जल संसाधनों के उचित उपयोग में उसके अथक प्रयासों के लिए ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट फाउंडेशन- ...

जुलाई 28, 2024 8:40 अपराह्न

views 21

राजेंद्र नगर में जिस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में अचानक पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हुई है, वहां अवैध रूप से लाइब्रेरी संचालित हो रही थी

  दिल्ली नगर निगम की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने बताया कि दिल्ली के राजेंद्र नगर में जिस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में अचानक पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हुई है, वहां अवैध रूप से लाइब्रेरी संचालित हो रही थी। डॉ. ओबेरॉय ने बताया कि यह बिल्डिंग 2021 में बनी थी। इसके बेसमेंट में लाइब्रेरी या अन्य कमर्शियल...

जुलाई 28, 2024 5:47 अपराह्न

views 16

बिहार पुलिस शिकायतें प्राप्‍त करने के लिए एकीकृत वाट्सएप्‍प नंबर जारी करेगी

  बिहार पुलिस अपराध और अन्‍य मामलों के बारे में लोगों से शिकायतें प्राप्‍त करने के लिए जल्‍द ही एकीकृत वाट्सएप्‍प नंबर जारी करेगी। पटना में आज तीन नये आपराधिक कानूनों के बारे में एक कार्यशाला में बिहार के पुलिस महानिदेशक आर एस भट्टी ने बताया कि पुलिस आम लोगों के हित में इस पर काम कर रही है। उन्‍होंन...

जुलाई 28, 2024 5:26 अपराह्न

views 8

तीन विद्यार्थियों की मृत्‍यु के मामले में दिल्‍ली पुलिस ने कोचिंग संस्‍थान के मालिक और समन्वयक को हिरास्‍त में लिया

  दिल्‍ली के ओल्‍ड राजेन्‍द्र नगर इलाके में कोचिंग संस्‍थान के बेसमेंट में बारिश का पानी भर जाने से तीन विद्यार्थियों की मृत्‍यु के मामले में दिल्‍ली पुलिस ने कोचिंग संस्‍थान के मालिक और समन्वयक को हिरासत में ले लिया है। संस्‍थान के बेसमेंट में फंस जाने के कारण कल तीन विद्यार्थियों की मृत्‍यु हो गई ...