राज्‍य समाचार

जनवरी 9, 2025 8:03 अपराह्न

views 15

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया

दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि दोपहर में हल्‍की धूप के कारण लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 21 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 4 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा।       मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के ...

जनवरी 9, 2025 7:51 अपराह्न

views 28

अरविंद केजरीवाल ने यूपी-बिहार के लोगों को फर्जी-मतदाता बताकर उनका अपमान कियाः जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को फर्जी मतदाता बताकर उनका अपमान किया है।   सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री नड्डा ने केजरीवाल पर पिछले 10 वर्षों से दिल्ली में भ्रष्टाचार करने...

जनवरी 9, 2025 7:47 अपराह्न

views 17

तेलंगानाः एसीबी के समक्ष पेश हुए बीआरएस के कार्यकारी-अध्यक्ष और पूर्व मंत्री के0 तारकरामा राव

तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति- बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री के0 तारकरामा राव फॉर्मूला-ई कार रेसिंग इवेंट की चल रही जांच के सिलसिले में आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो- एसीबी के समक्ष पेश हुए।   यह मामला 2023 में फॉर्मूला-ई रेस इवेंट के आयोजन में धन की हेराफेरी के आरोपों से संबंधित ...

जनवरी 9, 2025 7:43 अपराह्न

views 29

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को पारंपरिक खेती पद्धतियों से हटकर खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज किसानों को पारंपरिक खेती पद्धतियों से हटकर खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। हिसार के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विविधीकरण से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। उन्होंने किसानों को मोटे अनाज के उ...

जनवरी 9, 2025 7:41 अपराह्न

views 23

गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह के कारण राष्ट्रपति भवन (सर्किट-1) में 21 से 29 जनवरी तक आम लोगों का प्रवेश बंद रहेगा

राष्‍ट्रपति कार्यालय ने बताया कि आगामी गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह के कारण राष्ट्रपति भवन (सर्किट-1) में 21 से 29 जनवरी तक आम लोगों का प्रवेश बंद रहेगा।   कार्यालय के अनुसार गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास के कारण 11, 18 और 25 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में गार्ड परिवर्तन समारोह भी...

जनवरी 9, 2025 5:50 अपराह्न

views 28

भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर जाति के आधार पर लोगों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जाति के आधार पर लोगों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है।   नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि दिल्‍ली सरकार ने पिछले 11 सालों में दिल्ली देहात के लि...

जनवरी 9, 2025 5:43 अपराह्न

views 15

जेपी नड्डा ने भाजपा की दिल्‍ली चुनाव प्रबंध समित‍ि की बैठक की

भारतीय जनता पार्टी अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज पार्टी की दिल्‍ली चुनाव प्रबंध समित‍ि की एक बैठक की। राष्‍ट्रीय राजधानी में आयोजित यह बैठक विधानसभा चुनावों में पार्टी की रणनीति तय करने के लिए बुलाई गई थी। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के दिल्‍ली प्रदेश अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा, पार्टी प्रभारी बैज...

जनवरी 9, 2025 4:02 अपराह्न

views 18

श्रीलंकाई-नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय-जलक्षेत्र में अवैध-प्रवेश के आरोप में तमिलनाडु में 10 मछुआरों को गिरफ्तार किया

तमिलनाडु में आज नागपट्टिनम और कराईकल के दस मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में अवैध प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार किया।   मछुआरों को बाद में पूछताछ के लिए श्रीलंका के कांकेसंथुराई बंदरगाह पर नौसेना के शिविर में ले जाया गया।

जनवरी 9, 2025 4:00 अपराह्न

views 8

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। हमारे संवाददाता ने बताया कि मुठभेड़ सुकमा और बीजापुर जिलों की सीमा पर जंगल में उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।   सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए ...

जनवरी 9, 2025 3:59 अपराह्न

views 28

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्‍ली अपनी 33वीं वर्षगांठ मना रहा है

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्‍ली आज अपनी 33वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला के निदेशक प्रोफेसर वेणुगोपाल अचंता ने अनुसंधान केंद्र में डिजिटल वर्ल्ड नाम की एक नई गैलरी का उद्घाटन किया।