राज्‍य समाचार

जनवरी 27, 2025 10:39 पूर्वाह्न

views 34

श्रीलंका की नौसेना ने 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंका की नौसेना ने दो अलग-अलग घटनाओं में 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। श्रीलंकाई नौसेना ने तीन मछली पकड़ने वाली नौकाएं भी ज़ब्‍त कर ली हैं।   इन मछुआरों को शनिवार और रविवार को गैर-कानूनी ढंग से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। रामनाथपुरम के मत्‍स्‍य विभाग ने बताया कि श्रीलंका क...

जनवरी 27, 2025 9:47 पूर्वाह्न

views 20

हैदराबाद में आतिशबाजी के बाद लगी आग

हैदराबाद में कल रात हुसैन सागर झील में भारत माता महा आरती के दौरान आतिशबाजी के बाद आग लग गई। यह कार्यक्रम भारत माता फाउंडेशन ने आयोजित किया था।   केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।   बताया गया है कि कार...

जनवरी 27, 2025 9:39 पूर्वाह्न

views 34

तेलंगाना सरकार ने चार कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं

तेलंगाना सरकार ने किसानों, कृषि मजदूरों और गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के लिए चार कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। राज्य के प्रत्येक ब्लॉक के एक गांव में कल मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने इन योजनाओं की औपचारिक शुरूआत की।   नारायणपेट जिले में कोशीमंडल के चंद्रवंचा गांव में मुख्यमंत्री रेवंत रे...

जनवरी 27, 2025 9:04 पूर्वाह्न

views 17

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा केंद्र सरकार किसानों के सशक्तिकरण और समृद्धि के लिए हर संभव प्रयास कर रही है

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केंद्र सरकार किसानों के सशक्तिकरण और समृद्धि के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। श्री चौहान ने नई दिल्ली में 76वें गणतंत्र दिवस पर विशेष रूप से आमंत्रित किसानों से बातचीत की और आधुनिक कृषि तकनीकों के महत्व पर जोर दिया।   उन्‍होंने...

जनवरी 27, 2025 8:57 पूर्वाह्न

views 16

केरल में समुद्र तट पर तेज़ लहरों की चपेट में दो महिलाओं सहित चार की डूबने से मौत

केरल में कल शाम कोझिकोड के थिक्कोडी समुद्र तट पर तेज़ लहरों की चपेट में आने से दो महिलाओं सहित चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। वायनाड जिले के कलपेट्टा से आए समूह के पांच सदस्‍य इस दुर्घटना के शिकार हुए थे।   स्थानीय लोगों और मछुआरों ने सभी को बाहर निकाल लिया, लेकिन चार की जान नहीं बचाई जा सकी। जीवि...

जनवरी 27, 2025 8:44 पूर्वाह्न

views 12

हिमाचल प्रदेश, राजस्‍थान और पंजाब में आज शीतलहर जारी रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, राजस्‍थान और पंजाब में आज शीतलहर जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। उत्‍तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में अगले दो दिन तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि इस सप्ताह पश्चिम हिमालय क्ष...

जनवरी 27, 2025 7:52 पूर्वाह्न

views 19

उत्तर प्रदेश सरकार ने मौनी अमावस्या अमृत स्नान से पहले महाकुंभ मेला क्षेत्र को आज से वाहन रहित क्षेत्र घोषित किया

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज के महाकुम्‍भ क्षेत्र को आज से वाहन रहित क्षेत्र घोषित किया है। यह फैसला 29 जनवरी को मौनी अमावस्‍या के अवसर पर संभावित भारी भीड़ के सुचारू प्रबंधन के लिए लिया गया है। एकीकृत नियंत्रण और कमान केंद्र को भीड़ पर नजर रखने तथा संगम पर अत्यधिक श्रद्धालुओं के जुटने पर नियंत्र...

जनवरी 26, 2025 1:59 अपराह्न

views 10

पंजाब में अमृतसर में अटारी सीमा की संयुक्‍त जांच चौकी पर सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट एच.एन. जोशी ने गणतंत्र दिवस पर सलामी ली

पंजाब में अमृतसर में अटारी सीमा की संयुक्‍त जांच चौकी पर सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट एच.एन. जोशी ने गणतंत्र दिवस पर सलामी ली। ध्‍वजारोहण, अपर महानिदेशक सतीश खंडारे ने किया। इस अवसर पर, पंजाब फ्रंटियर के महानिरीक्षक डॉ. अतुल फुलझेले भी मौजूद थे।

जनवरी 26, 2025 1:36 अपराह्न

views 12

केरल में गणतंत्र दिवस समारोह समूचे राज्‍य में भव्‍य रूप से मनाया गया

केरल में गणतंत्र दिवस समारोह समूचे राज्‍य में भव्‍य रूप से मनाया गया। राज्‍यपाल राजेन्‍द्र विश्‍वनाथ अर्लेकर ने तिरूवनंतपुरम में सैंट्रल स्‍टेडियम में राष्‍ट्र ध्‍वज फहराया। उन्‍होंने कहा कि देश वर्ष 2047 तक विकसित राष्‍ट्र बनने की दिशा में आगे बढ रहा है।   मुख्‍यमंत्री पिनरई विजयन ने लोकतांत्र...

जनवरी 26, 2025 1:20 अपराह्न

views 49

नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने मुख्यमंत्री मोबाइल ऑपरेशन थियेटर का शुभारंभ किया

नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने आज मुख्यमंत्री मोबाइल ऑपरेशन थियेटर का शुभारंभ किया, जो राज्य के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा की पहुँच बढ़ाने के उद्देश्य से एक अग्रणी पहल है।       इसका शुभारंभ नागालैंड सिविल सचिवालय प्लाजा कोहिमा में 76वें गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय सम...