राज्‍य समाचार

सितम्बर 9, 2025 8:11 पूर्वाह्न

views 26

भाजपा ने अपनी तेलंगाना इकाई के लिए 22 पदाधिकारियों की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तेलंगाना इकाई के लिए 22 पदाधिकारियों की घोषणा की है। पार्टी ने आठ उपाध्यक्ष, तीन महासचिव, आठ सचिव और अन्य पदाधिकारी  नियुक्त किए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुमोदन के बाद कल पदाधिकारियों की सूची की घोषणा की।

सितम्बर 9, 2025 7:14 पूर्वाह्न

views 17

मौसम विभाग ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। बिहार, झारखंड, केरल, माहे, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तथा तेलंगाना में भी गरज और तेज़ हवाओं के साथ मूसलाधार वर्षा हो सकती है। सौराष्ट्र, कच्छ, छत्तीसगढ़, पश्चिम...

सितम्बर 9, 2025 7:03 पूर्वाह्न

views 24

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में पाठ्यक्रमों और प्रवेश प्रक्रिया की जाँच करेगी

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रमों की मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया की जाँच करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबध में सभी मंडलायुक्तों को अपने-अपने मंडल में विशेष जाँच दल का गठन करने का निर्देश दिया है।   प्रत्येक दल...

सितम्बर 8, 2025 8:41 अपराह्न

views 21

जम्मू-कश्मीर में, मौसम विभाग ने विस्तृत पूर्वानुमान जारी किया है

जम्मू-कश्मीर में, मौसम विभाग ने विस्तृत पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें केंद्र शासित प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बादल छाए रहने की संभावना व्‍यक्‍त की गई है। विभाग ने 9 से 12 सितंबर तक मौसम के सामान्यतः गर्म और आर्द्र रहने की संभावना व्‍यक्‍त की है, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बार...

सितम्बर 8, 2025 8:21 अपराह्न

views 19

दिल्ली सरकार, दिल्ली खादी और ग्रामीण उद्योग बोर्ड के जरिए एक नई कौशल संवर्धन योजना शुरू करने जा रही है

दिल्ली सरकार, दिल्ली खादी और ग्रामीण उद्योग बोर्ड के जरिए एक नई कौशल संवर्धन योजना शुरू करने जा रही है। दिल्ली के उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज इस सम्बन्ध में दिल्ली सचिवालय में एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए श्री सिरसा ने बताया कि 50 करोड...

सितम्बर 8, 2025 8:17 अपराह्न

views 28

गुजरात विधानसभा का तीन दिन का मानसून सत्र आज गांधीनगर में शुरू हुआ

गुजरात विधानसभा का तीन दिन का मानसून सत्र आज गांधीनगर में शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन मुख्‍यमंत्री और विधानसभा के नेता भूपेंद्र पटेल ने सदन के अन्‍य दिवंगत सदस्‍यों के साथ पूर्व मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी के सम्‍मान में संवेदना प्रस्‍ताव पेश किया। सदन ने अन्‍य दिवंगत सदस्‍यों के साथ अहमदाबाद विमान दुर्...

सितम्बर 8, 2025 2:05 अपराह्न

views 14

उत्तरी गुजरात क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश में कमी

उत्तरी गुजरात क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश कम हो गई है, जहां कल भारी बारिश हुई थी। हालांकि, कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं, जिससे क्षेत्र में सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

सितम्बर 8, 2025 1:52 अपराह्न

views 26

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी आज से नई दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी आज से नई दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। श्री माझी का यह दौरा कल होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव से ठीक एक दिन पहले हो रहा है। इस दौरान, श्री माझी के राज्य के भाजपा सांसदों के साथ चर्चा करने और अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक विचार-विमर्श में शामिल होने की उम्मीद है।  ...

सितम्बर 8, 2025 1:52 अपराह्न

views 8

जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बादल छाए रहने का अनुमान

जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने आज कई स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। जम्मू संभाग के कुछ जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। विभाग के अनुसार 9 से 12 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य रूप से गर्म और आर्द्र रहने की संभावना है। इस बीच गरज के सा...

सितम्बर 8, 2025 1:35 अपराह्न

views 51

वरिष्ठ बीजद नेता राजेंद्र ढोलकिया का निधन

वरिष्ठ बीजू जनता दल (बीजद) नेता, पूर्व मंत्री और ओडिशा के नुआपाड़ा से वर्तमान विधायक राजेंद्र ढोलकिया का आज सुबह चेन्नई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे और चार बार ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए थे। ढोलकिया के निधन पर भाजपा, बीजद, कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं ने श...