राज्‍य समाचार

सितम्बर 21, 2025 2:01 अपराह्न

views 108

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने न्यायमूर्ति पी. बी. बजंतरी को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने न्यायमूर्ति पी. बी. बजंतरी को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई है। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सितम्बर 21, 2025 1:53 अपराह्न

views 82

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों को विभिन्न विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रत्‍येक विकास मित्र को अब टैबलेट खरीदने के लिए सरकारी कोष से 25  हजार ...

सितम्बर 21, 2025 8:58 पूर्वाह्न

views 23

तेलंगाना: निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद राज्य के नौ पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सूची से हटाया

तेलंगाना के मुख्य चुनाव अधिकारी सी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद राज्य के नौ पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सूची से हटा दिया गया है। जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत वैधानिक नियमों का पालन करने में विफल रहने के कारण इन दलों को सूची से हटाया गया है। ...

सितम्बर 20, 2025 2:22 अपराह्न

views 36

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने पूर्वजों और पितरों की आत्मा की शांति के लिए गया जी में पिंडदान किया

बिहार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने पूर्वजों और पितरों की आत्मा की शांति के लिए गया जी में पिंडदान किया। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान उनके साथ मंदिर परिसर तक गए। राष्ट्रपति दो घंटे से अधिक समय तक मंदिर में रहीं और सभी अनुष्ठान सम्‍पन्न किए।   मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वह एक विश...

सितम्बर 20, 2025 1:12 अपराह्न

views 22

केरल: सबरीमाला मास्टर प्लान पर चर्चा के लिए वैश्विक अय्यप्पा संगमम पहाड़ी मंदिर के आधार स्थल पंपा में शुरू

केरल में सबरीमाला मास्टर प्लान पर चर्चा के लिए वैश्विक अय्यप्पा संगमम पहाड़ी मंदिर के आधार स्थल पंपा में शुरू हुआ। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि केरल को सबरीमाला के विकास के लिए केंद्र से भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी निर्णयों में श्रद्धालुओं के हितों का ध्‍यान रखा जाना चाहिए और ...

सितम्बर 20, 2025 1:04 अपराह्न

views 13

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सुबह बिहार की तीर्थनगरी गयाजी पहुँचीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सुबह बिहार की तीर्थनगरी गयाजी पहुँचीं। वह पितृ पक्ष मेले के दौरान विष्णुपद मंदिर में पूर्वजों के लिए पिंडदान करेंगी। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पूर्वजों और दिवंगत आत्माओं की स्मृति में पिंडदान और तर्पण करने गयाजी पहुँच रहे हैं।   राष्ट्रपति आज सुबह ...

सितम्बर 20, 2025 12:32 अपराह्न

views 89

पीेएम नरेंद्र मोदी ने भावनगर में ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावनगर में 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में 34 हजार 200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में 7 हजार 800 करोड़ रुपये से अधिक की प्रमुख समुद्री परियोजनाएँ शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने बंदरगाह और जहाजरानी मंत्रालय के 66 ह...

सितम्बर 20, 2025 11:59 पूर्वाह्न

views 22

पुद्दुचेरी में आज मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस

पुद्दुचेरी में आज अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस मनाया गया। गांधी प्रतिमा के निकट रॉक बीच पर भारतीय तटरक्षक बल द्वारा आयोजित इस सफाई अभियान का उद्घाटन उप-राज्यपाल के. कैलाशनाथन ने किया।     विधायक वैद्यनाथन और कल्याणसुंदरम, मुख्य सचिव शरत चौहान, तटरक्षक कमांडर डीआईजी तसीला और वरिष्ठ अधिकारियों ने इसम...

सितम्बर 20, 2025 11:55 पूर्वाह्न

views 21

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आज सुबह आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया। खुफिया जानकारी के आधार पर व्हाइट नाइट कोर के जवानों ने कल शाम डोडा-उधमपुर सीमा पर आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों को सेओज धार इलाके में देखा गया। आईजीपी ...

सितम्बर 20, 2025 10:03 पूर्वाह्न

views 42

तेलंगाना सरकार ने अल्‍पसंख्‍यकों के लिए वित्‍तीय सहायता और स्‍वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो नई स्कीम शुरू की

तेलंगाना सरकार ने अल्‍पसंख्‍यकों के लिए वित्‍तीय सहायता और स्‍वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो नई स्कीम शुरू की है। ये योजनाएं हैं- इंदिरम्‍मा अल्‍पसंख्‍यक योजना और रेवंत अन्‍ना का सहारा। योजनाओं का हैदराबाद में शुभारंभ किया।   राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ए. लक्ष्मण कुमार ने बताया...