अक्टूबर 2, 2025 1:17 अपराह्न

views 33

नेपाल के मधेश प्रांत में भूस्खलन से तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत

नेपाल के मधेश प्रांत में कल हुए भूस्खलन में दबकर तीन बच्चों समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ये लोग सरलाही और महोत्तरी की सीमा पर बहने वाली हार्दिकखोला नदी से मिट्टी निकालने गए थे। कुदाल से मिट्टी खोदते समय मिट्टी का एक टीला ढह गया और चारों लोग उसके नीचे दब गए।

अक्टूबर 2, 2025 1:15 अपराह्न

views 36

सूडान में आरएसएफ के ड्रोन हमले में 8 नागरिकों की मौत, कई घायल

सूडान में अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेस- आरएसएफ द्वारा अल फशर शहर के एक मोहल्ले को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले में आठ लोग मारे गए और कई घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने समाचार एजेंसियों को बताया कि पाँच नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई। लगभग 12 घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें तीन की मौत हो...

अक्टूबर 2, 2025 1:13 अपराह्न

views 117

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नक्सल मुक्त भारत की दिशा में तेज प्रगति

सेवा और सुशासन, यानी जनसेवा और सुशासन के मंत्र पर चलते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार परिवर्तन और प्रगति लाने के अथक प्रयास कर रही है। आज, इस विशेष श्रृंखला - 'सेवा पर्व' में, हम आपको बताएगें कि कैसे मोदी सरकार ने नक्सल मुक्त भारत का मार्ग प्रशस्त किया है। पिछले 11 वर्षों में नर...

अक्टूबर 2, 2025 12:39 अपराह्न

views 28

नेफ्यू रियो बोले समय पर कर हस्तांतरण से विकास और पूंजी निवेश को मिलेगी गति

नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने राज्य सरकारों को कर हस्तांतरण की अग्रिम किस्त के रूप में 1,01,603 करोड़ रुपये जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री रियो ने कहा कि समय पर दिया गया यह समर्थन नागालैंड और पूरे राष्ट्...

अक्टूबर 2, 2025 12:23 अपराह्न

views 116

आरएसएस प्रमुख भागवत ने शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव पर आत्मनिर्भरता और स्वदेशी का आह्वान किया

राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ - आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने आज कहा कि आत्‍म निर्भर बनने और वैश्विक एकता के पक्षधर होने के नाते हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि निर्भरता हमारी विवशता नहीं है और हम अपनी इच्‍छानुसार कार्य करने में सक्षम हैं। स्‍वदेशी और स्‍वावलम्‍बन का कोई विकल्‍प नहीं है। उन्‍होने...

अक्टूबर 2, 2025 12:20 अपराह्न

views 28

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज को पुण्यतिथि पर नमन किया

उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज स्वतंत्रता सेनानी और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री राधाकृष्णन ने कहा कि उनका जीवन सादगी, सत्यनिष्ठा और जनसेवा के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि के. कामराज ने शिक्षा और गरीबों के उत्थान में...

अक्टूबर 2, 2025 12:16 अपराह्न

views 24

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

अक्टूबर 2, 2025 10:55 पूर्वाह्न

views 39

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी पर विचार साझा किए

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ- आरएसएस की शताब्दी पर एक लेख में अपने विचार साझा किए। संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान के उद्देश्य से की गई थी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि सौ साल पहले, संघ का जन्म समाज सेवा औ...

अक्टूबर 2, 2025 10:37 पूर्वाह्न

views 45

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उनके निधन से भारतीय संगीत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि बनारस घराने के इस महान गायक ने शास्त्रीय गायन को नए आयाम दिए। उनकी उपलब्धियों की ...

अक्टूबर 2, 2025 10:30 पूर्वाह्न

views 28

यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी के प्रवक्ता नासिर अज़ीज़ खान ने संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग की

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू -कश्मीर में पिछले तीन दिन से चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों में 12 नागरिक मारे गए हैं। राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों को लेकर हो रहे प्रदर्शन में कल नीलम ब्रिज और अन्य स्थानों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में आठ लोग मारे गए। बाग़ ज़िले के धीरकोट में चार लोगो...