सूडान में अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेस- आरएसएफ द्वारा अल फशर शहर के एक मोहल्ले को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले में आठ लोग मारे गए और कई घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने समाचार एजेंसियों को बताया कि पाँच नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई। लगभग 12 घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें तीन की मौत हो गई।
देश में गृहयुद्ध के साथ, मिलिशिया तोपखाने और ड्रोन का उपयोग करके नागरिक क्षेत्रों पर हमले कर रहा है। सूडान में अप्रैल 2023 से सूडानी सशस्त्र बलों – एसएएफ और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेस- आरएसएफ के बीच संघर्ष जारी है। इसमें हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों लोग आंतरिक और सीमा पार विस्थापित हुए हैं, जिससे देश में मानवीय संकट और गहरा गया है।