अक्टूबर 2, 2025 1:54 अपराह्न

views 26

महात्मा गांधी जयंती और दशहरे पर देश के शेयर बाजार बंद

देश के शेयर बाजार आज महात्मा गांधी जयंती और विजयदशमी के अवसर पर बंद रहे। कल सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी गई थी। सेंसेक्स 716 अंकों की उछाल के साथ 80,983 अंकों पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 225 अंकों की बढ़त लेकर 24,836 अंकों पर बंद हुआ।

अक्टूबर 2, 2025 1:52 अपराह्न

views 36

पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए दशहरे पर अनोखा पुतला दहन अभियान शुरू किया

पंजाब पुलिस ने दशहरा के अवसर पर जनता को नशे के खिलाफ जागरूक करने का एक अलग तरीका अपनाया है। जालंधर में, पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में कुछ जगहों पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के रंग-बिरंगे पुतलों के बीच चौथे राक्षस, यानी नशे के पुतले की स्थापना की है। 'नशे का दानव' नाम से इस पुतले का शाम को दहन किया जाएगा ...

अक्टूबर 2, 2025 1:49 अपराह्न

views 30

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर अपनी शुभकामनाएं दी

उपराष्‍ट्रपति सी. पी. राधाकृष्‍णन ने राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के शताब्‍दी वर्ष के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री राधाकृष्‍णन ने कहा कि 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा आरएसएस की स्‍थापना के बाद यह संगठन युवाओं को सशक्‍त चरित्र विकसित करने और समाज की स्‍वैच्छि...

अक्टूबर 2, 2025 1:40 अपराह्न

views 27

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 156वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री वैष्णव ने कहा कि गांधी ही वह व्यक्ति थे जिन्होंने स्वच्छता और स्वदेशी का मार्ग दिखलाया। श्री वैष्णव ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती प...

अक्टूबर 2, 2025 1:42 अपराह्न

views 52

पद्म विभूषण शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन, देश ने खोया संगीत का अमूल्य रत्न

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित छन्नूलाल मिश्र भारतीय शास्त्रीय संगीत की एक सशक्त अभिव्यक्ति थे। उनके अद्वितीय गायन और भावपूर्ण प्र...

अक्टूबर 2, 2025 1:37 अपराह्न

views 32

विश्वभर में भारतीय दूतावासों ने महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

विश्‍वभर में भारतीय दूतावासों ने आज महात्‍मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय दूतावास शांति और अहिंसा के प्रति उनके वैश्विक संदेश का प्रसार कर रहे हैं। गांधी जयंती न केवल शांति और नैतिक जीवन के उनके दर्शन के प्रति सम्‍मान है, बल्कि उनके संदेश का विश्‍व में प्रसा...

अक्टूबर 2, 2025 1:28 अपराह्न

views 33

मध्य फ़िलीपींस में 6.9 तीव्रता के भूकंप में 72 की मौत, 294 घायल

मध्य फ़िलीपींस के सेबू प्रांत में आए 6 दशमलव 9 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन परिषद ने बताया कि मंगलवार को सेबू प्रांत में आए भूकंप में कम से कम 294 लोग घायल हुए हैं। परिषद ने बताया कि सबसे ज़्यादा प्रभावित क्षेत्र बोगो शहर में 30, सैन रेमिगियो शह...

अक्टूबर 2, 2025 1:27 अपराह्न

views 33

विजयादशमी के अवसर पर लक्कीनाला छावनी में रक्षा मंत्री ने सेनाओं के क्षमता अभ्यास में भाग लिया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज चेतावनी दी कि सर क्रीक क्षेत्र में पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस का ऐसा निर्णायक जवाब दिया जाएगा जिससे इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएँगे। श्री सिंह ने विजयादशमी के अवसर पर कच्छ स्थित लक्कीनाला सैन्य छावनी में आयोजित सेनाओं के क्षमता अभ्यास में भाग लिया। रक्षा मंत्री ने ...

अक्टूबर 2, 2025 1:22 अपराह्न

views 36

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हड़ताल के दौरान 3 पुलिसकर्मी मारे गए, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आज लगातार दूसरे दिन हड़ताल के दौरान तीन पुलिसकर्मी मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। जम्मू-कश्मीर संयुक्त आवामी एक्शन कमेटी- जेकेजेएएसी  की हड़ताल के दौरान, विरोधी समूहों ने भी एक साथ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एक-दूसरे पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने...

अक्टूबर 2, 2025 1:19 अपराह्न

views 38

वियतनाम में तूफ़ान बुआलोई से 34 मौतें, 20 लापता और 140 घायल

वियतनाम में, तूफ़ान बुआलोई और उसके बाद आई बाढ़ व भूस्खलन के कारण 34 लोगों की मौत, 20 लापता और 140 घायल हो गए। 35 करोड़ डॉलर का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। समाचार एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार तूफ़ान ने बुनियादी ढाँचे को भारी नुकसान पहुँचाया है, 8,200 से ज़्यादा बिजली के खंभे गिर गए और लगभग 27 ...