उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज स्वतंत्रता सेनानी और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री राधाकृष्णन ने कहा कि उनका जीवन सादगी, सत्यनिष्ठा और जनसेवा के लिए समर्पित था।
उन्होंने कहा कि के. कामराज ने शिक्षा और गरीबों के उत्थान में अमूल्य योगदान दिया है। उप राष्ट्रपति ने मध्याह्न भोजन योजना सहित उनकी अन्य योजनाओं पर भी प्रकाश डाला, जिसने लाखों लोगों के जीवन को बदल दिया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में के. कामराज की भूमिका और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में उनके विशिष्ट कार्यकाल का भी उल्लेख किया।