केंद्रीय मत्स्य पालन और पशुपालन मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा है कि मत्स्य पालन क्षेत्र में देश के निर्यात को दोगुना करने के लिए भारत को उत्पादन में मूल्य संवर्धन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। श्री सिंह ने आज मुंबई में तटीय राज्यों की बैठक का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से निर्यात को दोगुना करने के लिए मत्स्य उत्पादन के मूल्य में वृद्धि और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत सात तटीय राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।