सरकारी ई-मार्केटप्लेस-जेम वुमनिया पहल पर पंजीकृत दो लाख से अधिक महिला सूक्ष्म और लघु उद्यम उद्यमियों ने वित्त वर्ष 2025-26 में 13 दशमलव 7 लाख ऑर्डर प्राप्त किए। वुमनिया पहल, जेम के पर आधारित एक समावेशन-केंद्रित पहल है जो महिलाओं की औपचारिक सरकारी बाजारों तक पहुंचने में आने वाली बाधाओं को दूर करती है।
सरकार ने 2019 में जेम पर वुमनिया पहल की शुरुआत की थी। इस पहल का उद्देश्य एक विशेष डिजिटल इंटरफ़ेस प्रदान करके सार्वजनिक खरीद में महिला उद्यमियों के समावेशन को मजबूत करना है। जेम एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो विभिन्न केंद्रीय और राज्य मंत्रालयों, विभागों, संगठनों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, पंचायतों और सहकारी समितियों द्वारा वस्तुओं और सेवाओं की संपूर्ण खरीद प्रक्रिया को सुगम बनाता है।
News On AIR | अप्रैल 10, 2026 9:27 अपराह्न | 𝐄𝐦𝐩𝐨𝐰𝐞𝐫𝐢𝐧𝐠 𝐖𝐨𝐦𝐞𝐧 𝐄𝐧𝐭𝐫𝐞𝐩𝐫𝐞𝐧𝐞𝐮𝐫𝐬 𝐀𝐜𝐫𝐨𝐬𝐬 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚
जेम वुमनिया पहल से महिला उद्यमियों को नई उड़ान, 13.7 लाख ऑर्डर प्राप्त