सितम्बर 21, 2025 10:17 अपराह्न

printer

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अन्‍तर्गत देश भर में दो लाख 83 हजार से ज़्यादा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा चुके हैं

 
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि 20 सितम्‍बर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अन्‍तर्गत देश भर में दो लाख 83 हजार से ज़्यादा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। 17 सितंबर को शुरू हुए इस अभियान में देश भर से लोगों की भागीदारी देखी गई और लाखों महिलाएँ, बच्चे और परिवार स्वास्थ्य सेवाओं से लाभांवित हुए। मंत्रालय ने बताया कि देश भर में 76 लाख से ज़्यादा नागरिकों ने इस अभियान के लिए पंजीकरण कराया है।