सितम्बर 15, 2025 4:42 अपराह्न

printer

सरकार ने की 2 अक्टूबर से स्वच्छता में सुधार के लिए एक विशेष अभियान “पांच” की घोषणा

सरकार ने अगले महीने की 2 तारीख से स्वच्छता में सुधार और लंबित मामलों के निपटान पर केंद्रित एक विशेष अभियान पांच की घोषणा की है। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बताया कि इस अभियान में विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का निपटारा, बेहतर अभिलेख प्रबंधन, स्थान प्रबंधन, ई-कचरा और कार्यालय परिसर की समग्र स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण जैसी विभिन्न गतिविधियाँ शामिल हैं।

 

मंत्रालय ने इस बात पर प्रकाश डाला कि चार सफल अभियानों के पूरा होने के बाद, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग एक स्वच्छ और अधिक कुशल कार्य वातावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता रहेगा।