सितम्बर 23, 2025 2:33 अपराह्न

printer

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली में विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 का शुभारंभ किया

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली में विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन के सहयोग से 13 अक्टूबर से इसका आयोजन करेगा। विद्यार्थी, आज से छह अक्टूबर इसके लिए पंजीकरण करा सकते हैं। 
    

श्री प्रधान ने कहा कि पिछले 11 वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवाचारों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्कूली छात्रों में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अटल नवाचार मिशन भी शुरू किया है।