वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने आज मोबिलिटी, फिनटेक और उभरते तकनीकी क्षेत्रों में देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम को और मज़बूत करने के लिए एक निजी कंपनी के साथ एक समझौता किया है।
मंत्रालय ने कहा कि यह साझेदारी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ऑटो-टेक, वित्त और स्थिरता जैसे क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए भारत स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज के अंतर्गत नवाचार चुनौतियों की मेजबानी की संभावनाओं पर भी विचार करेगी। मंत्रालय ने कहा है कि यह सहयोग उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स को रणनीतिक मार्गदर्शन, बाज़ार पहुँच, तकनीकी अवसंरचना और वित्तपोषण के अवसर प्रदान कर उनके विकास को गति प्रदान करेगी।