अक्टूबर 2, 2025 7:01 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्र आज महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

समग्र देश आज राष्‍ट्र पिता महात्‍मा गांधी की जयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर विदेश में भारतीय दूतावासों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राजधानी दिल्‍ली में महात्‍मा गांधी की समाधि राजघाट पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है।

आज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।