अक्टूबर 2, 2025 7:36 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विजयदशमी पर राष्ट्रवासियों को दी शुभकामनाएं

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विजय दशमी पर देशवासियों को शुभकानाएं दी हैं। राष्‍ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि दशहरें का उत्‍सव अधर्म पर धर्म के विजय का प्रतीक है तथा सत्‍य और न्‍याय का पथ अपनाने की प्रेरणा देता है।

उन्‍होंने कहा कि यह पर्व क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्‍मक प्रवृत्तियों के त्‍याग तथा साहस और संकल्‍प जैसे सकारात्‍मक मूल्‍य अपनाने का संदेश देता है। राष्‍ट्रपति ने आशा व्‍यक्‍त कि विजयदशमी का पर्व समानता और न्‍याय के आदर्शों पर समाज और देश के निर्माण के लिए प्रेरित करेगा।