अक्टूबर 2, 2025 7:14 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्‍ट्र प‍िता महात्‍मा गांधी की 156वीं जयंती पर श्रद्धाजंलि अर्पित की है। राष्‍ट्रपति मुर्मु ने कहा कि यह दिवस महात्‍मा गांधी के आदर्शों और मूल्‍यों के प्रति समर्पण का अवसर है। उन्‍होंने कहा कि महात्‍मा गांधी का शांति, सहिष्‍णुता और सत्‍य का संदेश पूरी मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत है।

उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रपिता ने अपना पूरा जीवन अस्‍पृश्‍यता, निरक्षरता और अन्‍य कुरीतियों के उन्‍मूलन तथा समाज के वंचित वर्ग के उत्‍थान में लगाया। राष्‍ट्रपति मुर्मु ने देशवासियों से सत्‍य और अहिंसा का पथ अपनाने और देश की प्र‍गति के लिए प्रतिबद्ध रहने का आग्रह किया।