सितम्बर 23, 2025 8:24 पूर्वाह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रबात में मोरक्को के व्यापार मंत्री रियाद मेज़ूर से मुलाकात की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रबात में मोरक्को के व्यापार मंत्री रियाद मेज़ूर से मुलाकात की। रक्षा मंत्रालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक के दौरान श्री मेज़ूर ने भारत और मोरक्को के बीच दीर्घकालिक मित्रता से जुड़े औद्योगिक सहयोग को बढ़ाने के महत्व पर बल दिया। मंत्रालय के अनुसार यह चर्चा रक्षा, फार्मास्यूटिकल्स और रसायन सहित प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को गहरा करने पर केंद्रित रही।