जनवरी 31, 2026 10:10 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर जताई वर्षा की आशंका

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कल कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ गरज-चमक की आशंका जताई है। विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंड और ओडिशा में घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।