सितम्बर 13, 2025 10:32 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने देश के पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की जताई संभावना

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन तक देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी भागों पर कम दबाव के क्षेत्र के कारण इस महीने की 15 तारीख तक ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, यनम, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में तेज वर्षा की संभावना है।

 

असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और उत्तरी पंजाब में भी कल तेज बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने अनुमान जताया है कि सोमवार से पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हो रही हैं।