सितम्बर 17, 2025 6:45 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र में सेवा पखवाड़ा की शुरुआत

महाराष्ट्र में सेवा पखवाड़ा की शुरुआत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज राज्य भर में रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान, नेत्र परीक्षण और स्वास्थ्य जांच शिविर जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई के कांदिवली क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया और कहा कि श्री मोदी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान ने लोगों को माँ, मिट्टी और प्रकृति के साथ गहरा जुड़ाव बनाने के लिए प्रेरित किया है।

    महाराष्ट्र के कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आयोजित रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 में शामिल हुए। उन्होंने पनवेल में आयोजित स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया और कहा कि राज्य के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान -आईटीआई स्वच्छता के विचार को बढ़ावा देने के लिए 750 गाँवों में स्वच्छता अभियान चलाएँगे।

    इस बीच, राज्य के कई जिलों में इसी तरह के अभियान चलाए गए, जिसमें जिला अधिकारियों और संरक्षक मंत्रियों ने नागरिकों को पहल के बारे में जानकारी दी और उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित किया।