सितम्बर 13, 2025 1:47 अपराह्न

printer

भारत 2027 में करेगा पाँचवें तटरक्षक वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेज़बानी, समुद्री नेतृत्व में अहम उपलब्धि

भारत ने 2027 में पाँचवें तटरक्षक वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेज़बानी का दावा जीत लिया है, जो उसके बढ़ते समुद्री नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में भारतीय तटरक्षक  ने बताया है कि इटली के रोम में आयोजित चौथे तटरक्षक वैश्विक शिखर सम्‍मेलन में इसकी घोषणा की गई। भारतीय तटरक्षक के महानिदेशक परमेश शिवामणि के नेतृत्‍व में भारतीय दल ने इस सम्‍मेलन में भाग लिया। सम्‍मेलन में 115 देशों और संगठनों ने वैश्विक तटरक्षक सहयोग पर चर्चा की। वर्ष 2027 में चेन्‍नई में तटरक्षक वैश्विक शिखर सम्‍मेलन के साथ ही भारतीय तटरक्षक स्‍वर्णिम जयंती मनाई जाएगी जिसमें बेड़े की समीक्षा और विश्व तटरक्षक संगोष्ठी होगी।