केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि भारत अब जापान को पीछे छोड़ते हुए वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बन गया है और अगले पांच वर्षों में शीर्ष स्थान पर पहुँचने का लक्ष्य है।
नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय मूल्य शिखर सम्मेलन 2025 को संबोधित करते हुए, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत हरित गतिशीलता और बुनियादी ढाँचे के नवाचार का एक प्रमुख केंद्र भी है। सड़क अवसंरचना में भारत की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने कहा कि देश में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क है।
दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मूल्य शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने किया। यह कार्यक्रम दक्षता, स्थिरता और आर्थिक लचीलेपन में सुधार के लिए मूल्य पद्धति को लागू करने पर अंतर्दृष्टि साझा करने के लिए पेशेवरों और विशेषज्ञों को एक साथ लाता है।